1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Video: हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने के बाद जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, देखने को मिला अलग अवतार

Video: हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने के बाद जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, देखने को मिला अलग अवतार

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 08, 2024 10:50 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 06:29 am IST

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी खुश नजर आएं। उन्होंने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Indian Hockey Team- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : X

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को हराया। उन्होंने इस मुकाबले को 2-1 के अंतर से जीता। इस रोमांचक मुकाबले के खत्म होते ही भारतीय खिलाड़ी काफी खुश नजर आए और उन्होंने जमकर डांस भी किया। टीम इंडिया ने पिछले ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। टीम इंडिया के लिए यह एक ऐतिहासिक पल रहा जब उन्होंने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीता। भारतीय टीम के खिलाड़ी ओलंपिक में मेडल जीतने के बाद जश्न में डूबे नजर आए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सामने आया वीडियो

ओलंपिक के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टीम इंडिया काफी निराश नजर आई थी, लेकिन भारतीय कप्तान ने उस मैच के बाद यह कहा था कि वह खाली हाथ भारत वापस नहीं आएंगे और वह अपने बयान पर कायम भी रहे। उन्होंने स्पेन के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और दो गोल दागे। इस मुकाबले के बाद भारतीय हॉकी टीम का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं। जहां फैंस को उनका अलग ही अवतार नजर आ रहा है। खिलाड़ी काफी जोर से चियर करते दिख रहे हैं। इस दौरान श्रीजेश भी डांस कर रहे थे।

हॉकी टीम ने रचा इतिहास

हॉकी में टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के साथ ही एक बड़ा कारनामा किया। टीम इंडिया ने 52 सालों के बाद एक खास पल का अनुभव किया। आखिरी बार ओलंपिक 1972 वो पल था। जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक में कोई भी मेडल जीता था। भारत ने ओलंपिक 1968 और 1972 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके बाद अब जाकर भारत ने लगातार दो ओलंपिक में मेडल अपने नाम किए हैं। टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक भारत के हॉकी इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। ये दो ओलंपिक भारतीय हॉकी के सुनहरे दौर की वापसी के संकेत रहे।

यह भी पढ़ें

अमन सहरावत कुश्ती के सेमीफाइनल में हारे, लेकिन ब्रॉन्ज की उम्मीदें अभी भी जिंदा

Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का बड़ा कारनामा, 52 साल बाद देखा ये सुनहरा दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल