India Schedule In Paris Olympics 2024 On 31st July: फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किए जा रहे 33वें ग्रीष्मकालीन खेलों में अब तक 4 दिन के एक्शन में भारत ने 2 मेडली जीते हैं। ये दोनों ही पदक शूटिंग के अलग-अलग इवेंट में आए हैं जिसमें मनु भाकर दोनों में शामिल थी। मनु ने जहां पहले महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया तो वहीं इसके बाद उन्होंने शूटिंग में मिक्सड टीम इवेंट में उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर भी कांस्य पदक जीता। वहीं भारत के पांचवें दिन के शेड्यूल यानी 31 जुलाई को देखा जाए तो उसमें कोई भी एथलीट मेडल इवेंट में हिस्सा लेते हुए नहीं दिखाई देगा। पेरिस ओलंपिक में आज शूटिंग, तीरंदाजी, घुड़सवारी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और बॉक्सिंग के अलग-अलग इवेंट में भारत के एथलीट क्वालिफाइंग या फिर ग्रुप स्टेज के मुकाबले में एक्शन में दिखाई देंगे।
मनिका बत्रा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी, बॉक्सिंग में लवलीना अपने अभियान का करेंगी आगाज
पेरिस ओलंपिक में भारत के 5वें दिन के शेड्यूल को लेकर बात की जाए तो उसमें स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा जहां प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी तो वहीं श्रीजा अकुला राउंड ऑफ 32 में सिंगापुर की खिलाड़ी का सामना करेंगी। ओलंपिक में 2 बार पदक जीत चुकीं स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु भी आज एक्शन में दिखेंगी जिसमें वह ग्रुप-एम में अपने अगले मुकाबले में एस्टोनिया की खिलाड़ी का सामना करेंगी। महिला बॉक्सिंग के 75 किलोग्राम कैटेगिरी के राउंड ऑफ 16 में लवलीना बोरहेगन अपने अभियान का आगाज करेंगी। शूटिंग में 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष क्वालीफिकेशन में ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और स्वप्निल कुसाले पर जहां सभी की नजरें रहेंगी तो वहीं ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन में श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी भी एक्शन में दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें
'मनु बहुत फोकस्ड रहती है', भाकर और सरबजोत की तारीफ में रंजन सोढ़ी ने कही बड़ी बात
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंकाई स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी
संपादक की पसंद