1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Champions Trophy: भारत ने मलेशिया को 8-1 से रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक, राजकुमार ने दागे 3 गोल

Asian Champions Trophy: भारत ने मलेशिया को 8-1 से रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक, राजकुमार ने दागे 3 गोल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 11, 2024 03:10 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 03:10 pm IST

Asian Champions Trophy 2024: भारत ने मलेशिया को 8-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की। अब भारत अपने चौथे मुकाबलें में 12 सितंबर को साउथ कोरिया से भिड़ेगा।

hockey india- India TV Hindi
भारतीय हॉकी टीम Image Source : GETTY

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय मेन्स हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय टीम ने अपने तीसरे राउंड रॉबिन मुकाबलें में मलेशिया को 8-1 से रौंदा। भारत की ओर से राजकुमार पाल ने 3, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 1, जुगराज सिंह ने 1, उत्तम ने 1 और अरिजीत सिंह हुंडल ने 2 गोल दागे। भारत ने पहले ही क्वॉर्टर से मलेशिया पर दबदबा बनाए रखा और हॉफ टाइम तक 5 गोल दाग दिए। इसके बाद दूसरे हॉफ में टीम इंडिया ने 3 और गोल अपने खाते में जोड़े। चीन के मोकी में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ये लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में मेजबान 3-0 से हराया और फिर दूसरे मैच में जापान को 5-1 से रौंदा। 

राज कुमार पाल ने तीसरे ही मिनट में भारत के गोल का खाता खोला। इसके 3 मिनट बाद ही अरिजीत सिंह हुंडल ने गोल दाग दिया। तीसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर से आया जिसमें जुगराज सिंह ने योगदान दिया। चौथा गोल कप्तान हरमनप्रीत की स्टिक से PC के जरिए आया। गोल का सिलसिला इसके बाद भी लगातार जारी रहा। मलेशिया के डिफेंस को भेदते हुए राज कुमार पाल ने 25वें और 33वें मिनट में लगातार 2 गोल दागकर भारत को पहले हॉफ में 5-0 की लीड दिला दी। दूसरे हॉफ में भारत ने 3 गोल दागे। मलेशिया सिर्फ 1 गोल दाग पाया। अब भारत 12 सितंबर को साउथ कोरिया े भिड़ेगा और फिर 14 सितंबर को टीम इंडिया का पाकिस्तान से सामना होगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल