1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Highlights India vs Pakistan Asian Champions Trophy Bronze Medal Match: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से धूल चटा जीता कांस्य पदक

Highlights India vs Pakistan Asian Champions Trophy Bronze Medal Match: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से धूल चटा जीता कांस्य पदक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2021 03:01 pm IST,  Updated : Dec 22, 2021 05:07 pm IST

भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूनामेंट में ब्रॉन्ज मेडल मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से धूल चटाई।

India vs Pakistan- India TV Hindi
India vs Pakistan Asian Champions Trophy  Image Source : TWITTER/HOCKEY INDIA

एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी पुरुष हॉकी टूनामेंट में भारत कांस्य पदक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से धूल चटा दी है। भारत के लिए वरुण कुमार, हरमणप्रीत सिंह, सुमित और आकाशदीप सिंह ने गोल किया। पिछली बार की चैंपियन भारतीय हॉकी टीम को सेमीफाइनल में जापान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाकिस्तान को दक्षिण कोरिया ने सेमीफाइनल में मात दी। अब इससे पहले भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को 3-1 से मात दी थी। भारत जब भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरता है, तो रोमांच अपने चरम पर होता है। ऐसे में दोनों देशों के फैंस की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी होंगी।

आखिरी क्वार्टर

56 मिनट- गोल- अहमद नदीम ने गोल कर पाकिस्तान को मुकाबले में कराई वापसी। स्कोर 4-3

55 मिनट- गोल- आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत को दिलाई 4-2 की बढ़त

52 मिनट- गोल- वरुण कुमार ने गोल कर भारत को दिलाई बढ़त

49 मिनट- भारत के मिला पेनल्टी कॉर्नर। टीम गोल करने में असफल

 

तीसरा क्वार्टर

45 मिनट- आखिरी क्षण में सुमित ने किया बेहतरीन गोल। मैच 2-2 से बराबर

42 मिनट- भारत ने बनाया शानदार मूव। गोल करने में असफल

33 मिनट- अब्दुल राणा ने पाकिस्तान के लिए किया दूसरा गोल। 

 

दूसरा क्वार्टर

30 मिनट- भारत को मैच का आठवां पेनल्टी कॉर्नर मिला।  टीम गोल करने में असफल।

26 मिनट-  भारत को मैच का सातवां पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम गोल करने में असफल।

22 मिनट- भारत को मैच का छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम गोल करने में असफल।

पहला क्वार्टर

13 मिनट- पाकिस्तान को मिला पेनल्टी कॉर्नर। गोल करने में रहे असफल।

10 मिनट- भारत को मैच का पाचवां पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम गोल करने में असफल।

9 मिनट- गोल- अब्बास ने किया पाकिस्तान के लिए पहला गोल। टीम को दिलाई बराबरी

4 मिनट- गोल- हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल कर भारत को दिलाई 1-0 की बढ़त।

3 मिनट- भारत को एक के बाद एक चार पेनल्टी कॉर्नर मिला।

मैच शुरू 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल