1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पेरिस ओलंपिक के सरपंच, ब्रॉन्ज मेडल के साथ हरमनप्रीत सिंह ने दागे सबसे ज्यादा गोल

पेरिस ओलंपिक के सरपंच, ब्रॉन्ज मेडल के साथ हरमनप्रीत सिंह ने दागे सबसे ज्यादा गोल

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 09, 2024 06:00 am IST,  Updated : Aug 09, 2024 06:29 am IST

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पेरिस ओलंपिक 2024 में काफी शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीत में एक अहम भूमिका निभाई है।

Harmanpreet Singh- India TV Hindi
हरमनप्रीत सिंह Image Source : AP

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की झोली में चौथा मेडल हॉकी टीम की ओर से आया। भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में अपना ब्रॉन्ज मेडल मैच स्पेन के खिलाफ खेला, जिसमें 2-1 के बाजी माकी। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। ये ओलंपिक भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लिए काफी यादगार रहा। उन्होंने पहली बार ओलंपिक में भारतीय टीम की कमान संभाली और मेडल जीतने में भी कामयाब रहे। उन्होंने बतौर खिलाड़ी भी कमाल का प्रदर्शन किया।

हरमनप्रीत सिंह का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेरिस ओलंपिक 2024 में कुल 10 गोल किए, जो बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैचों में एक-एक गोल दागे थे।वहीं, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्पेन के खिलाफ उनकी हॉकी से दो-दो गोल निकले। ब्रॉन्ज मेडल मैच में भारत की ओर से दो गोल दागे गए थे, दो दोनों गोल भी हरमनप्रीत सिंह ने ही मारे थे।

भारत का ब्रॉन्ज मेडल तक का सफर

पेरिस ओलिंपिक में भारत को कुल 2 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर की थी। इसके बाद अर्जेंटिना के खिलाफ 1-1 की बराबरी पर मुकाबला  खत्म हुआ था। फिर तीसरे मैच में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हराया था। इसके बाद उसे बेल्जियम के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से धूल चटाई। लेकिन सेमीफाइनल में भारतीय टीम को जर्मनी ने 2-3 से हारया। इसके बाद ब्रॉन्ज मेडल में मैच में भारत ने शानदार वापसी की और मेडल अपने नाम किया।

ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले हरमनप्रीत? 

हरमनप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद कहा कि इस मुकाम पर इंतजार लंबा होता है। एक हॉकी खिलाड़ी के लिए यह आसान नहीं होता। हमें खुशी है कि हम एक टीम की तरह खेले और एक दूसरे पर भरोसा रखा। कोचों को भी धन्यवाद। हमारा सपना गोल्ड मेडल जीतने का था और सभी को भरोसा था कि हम जीतेंगे। मैं माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि हम करीब से चूक गए, लेकिन यह पदक भी हमारे लिये सब कुछ है।

यह भी पढ़ें

Paris Olympics: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, अरशद ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर किया कब्जा

Video: हॉकी में ब्रॉन्ज जीतने के बाद जश्न में डूबे भारतीय खिलाड़ी, देखने को मिला अलग अवतार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल