1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Indian Women Football Team: भारत को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम

Indian Women Football Team: भारत को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 08, 2025 02:40 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 02:40 pm IST

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। अब उसका फायदा उसे रैंकिंग में मिला है।

football ground- India TV Hindi
फुटबॉल ग्राउंड Image Source : GETTY

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप क्वालीफिकेशन में थाईलैंड की टीम को 2-1 से धूल चटाई थी। भारतीय टीम की प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया और उनका थाईलैंड के पास कोई जवाब नहीं था। इस जीत से टीम ने इतिहास रचते हुए एएफसी महिला एशियाई कप में जगह भी बनाई। अब इस जीत के बाद भारतीय फुटबॉल महिला टीम 7 स्थान का फायदा हुआ है।

63वें नंबर पर पहुंची भारतीय टीम

भारतीय फुटबॉल महिला टीम फीफा की नई रैंकिंग में 63वें नंबर पर है और उसके 1408.29 प्वाइंट्स हैं। यह भारतीय महिला टीम की लगभग दो सालों में सर्वोच्च रैंकिंग है। टीम पिछली बार 21 अगस्त 2023 को 61वें स्थान पर थी। अब अच्छे खेल के बाद भारतीय फुटबॉल महिला टीम की गाड़ी पटरी पर लौटती हुई दिखाई दे रही है।

थाईलैंड को हराकर किया कमाल

भारत ने क्वालीफायर के अंतिम मैच में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले थाईलैंड को हराकर पहली बार क्वालीफिकेशन के माध्यम से महाद्वीपीय टूर्नामेंट में जगह बनाई। मिडफील्डर संगीता बासफोर ने दो गोल दागकर जीत में अहम भूमिका निभाई। टीम में कोविड-19 के प्रकोप के कारण टीम को स्वदेश में आयोजित एशियाई कप के पिछले सीजन से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। भारत ने अपने क्वालीफिकेशन अभियान की शुरुआत मंगोलिया को 13-0 से हराकर की और फिर तिमोर-लेस्ते (4-0) और इराक (5-0) पर शानदार जीत दर्ज की।

पहले नंबर पर है स्पेन की टीम 

फीफा महिला रैंकिंग में स्पेन की टीम पहले नंबर पर काबिज है और उसे एक स्थान का फायदा हुआ है। वह दूसरे से पहले नंबर पर पहुंच गई है। टीम के कुल प्वाइंट्स 2034.79 है। 2065.06 प्वाइंट्स के साथ यूएसए की टीम दूसरे नंबर पर है। उसे एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह पहले से दूसरे नंबर पर आ गई है। स्वीडन की टीम तीसरे नंबर पर काबिज है। उसके 2025.26 प्वाइंट्स हैं।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, ODI में जड़ चुका संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी

DPL 2025: प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची ये टीम, इस नंबर पर है वेस्ट दिल्ली लायंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल