1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने लहराया तिरंगा, नेपाल को धूल चटाकर हासिल किया खिताब

खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने लहराया तिरंगा, नेपाल को धूल चटाकर हासिल किया खिताब

 Published : Jan 19, 2025 07:34 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 08:16 pm IST

Kho-Kho World Cup: भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खो-खो वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। खो-खो वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने नेपाल को शिकस्त देकर खिताब जीता है।

खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम- India TV Hindi
खो-खो वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम Image Source : KHO KHO WORLD CUP INDIA TWITTER

Kho-Kho World Cup: भारतीय महिला टीम ने खो-खो वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में नेपाल की टीम को 78-40 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पहली बार खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ और पहली ही बार भारत ने इस खिताब को अपने नाम कर लिया। फाइनल में भारत की प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया और नेपाल को दमदार अंदाज में पटखनी दी। पहले टर्न से ही भारतीय महिला प्लेयर्स ने मैच में दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। 

भारतीय महिला टीम ने शुरुआत में ही ली थी बड़ी बढ़त

भारतीय महिला टीम ने पहले टर्न में अटैक किया था और नेपाल के डिफेंडर्स की उनके सामने एक ना चली, तब भारत ने 34-0 की शुरुआती बढ़त ले ली थी और यहीं से मैच उसके कब्जे में आ गया था। प्रियंका इंगले की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने नेपाल को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे टर्न में जब नेपाल की टीम के अटैक करने की बारी आई, तो वह बढ़त नहीं हासिल कर पाई। बस अंतर को कम कर पाई। दूसरे टर्न के बाद स्कोर 35-24 हो गया था। 

टर्न तीन में भारत ने 38 अंक और हासिल किए। नेपाल के पास 49 अंकों की विशाल बढ़त का कोई जवाब नहीं था। ऐसा लगा रहा था कि भारतीय प्लेयर्स के सामने नेपाल की टीम ने घुटने टेक दिए हैं। इसके बाद जब आखिरी टर्न में नेपाल की टीम ने अटैक किया, तो वह सिर्फ 16 अंक ही जुटा पाईं और अंत में भारतीय टीम ने नेपाल को 78-40 के बड़े स्कोर के साथ हरा दिया।

 

पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम और नेपाल महिला टीम ने फाइनल तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया था। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ही साउथ कोरिया के खिलाफ 157 अंकों की जीत दर्ज की थी और उन्हें 175-18 से हराया था। इसके बाद ईरान के खिलाफ भी भारतीय महिला टीम ने दमदार खेल का नमूना पेश किया और मैच 100-16 से जीता था। भारत ने अपने आखिरी मैच में मलेशिया को 100-20 से शिकस्त दी थी। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला 66-16 से जीता था। अब फाइनल जीतकर भारतीय महिला टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है। 

यह भी पढ़ें: 

भारतीय टीम का कोलकाता के मैदान पर ऐसा है T20 रिकॉर्ड, इतने साल पहले हारा था मैच

ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला नहीं ले रहा रुकने का नाम, लगातार तीसरे मैच में जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल