1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. LSG vs SRH HIGHLIGHTS: सनराइजर्स की लगातार दूसरी हार, लखनऊ ने 16 ओवर में जीत लिया मैच

LSG vs SRH HIGHLIGHTS: सनराइजर्स की लगातार दूसरी हार, लखनऊ ने 16 ओवर में जीत लिया मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2023 07:02 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 11:01 pm IST

IPL 2023, LSG vs SRH HIGHLIGHTS: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को करारी मात दी है।

LSG vs SRH LIVE- India TV Hindi
LSG vs SRH LIVE Image Source : PTI

IPL 2023, LSG vs SRH HIGHLIGHTS: आईपीएल 2023 के 10वें मुकाबले में आज लखनऊ लुपर जायंट्स की टीम के सामने सनराइडर्स हैदराबाद की टीम थी। ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को लखनऊ ने 5 विकेट से अपने नाम किया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम सिर्फ 128 रन बना पाई। जवाब में लखनऊ की टीम ने आसानी से 16 ओवरों में 5 विकेट खोकर ये टारगेट चेज कर लिया।

LSG vs SRH लाइव मैच का स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

लखनऊ ने आसानी से जीता मैच

इस मैच में चेज करने उतरी लखनऊ की टीम ने फिर से तेज तर्रार शुरुआत की। लेकिन फिर सनराइजर्स ने फिर से मैच में वापसी की और 45 रन पर लखनऊ को काइल मेयर्स और दीपक हुड्डा के रूप में दो झटके दिए। इसके बाद क्रुणाल पांड्या (34) ने केएल राहुल (35) के साथ मिलकर इस मैच को लखनऊ की तरफ मोड़ा। सनराइजर्स की ओर से आदिल रशीद ने 2 विकेट लिए। 

128 रन बना पाई हैदराबाद

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन पाई। इस मैच में अनमोलप्रीत सिंह ने 31 रन बनाए। वहीं 35 रनों की एक धीमी पारी राहुल त्रिपाठी के बल्ले से निकले। वहीं अब्दुल समद 21 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से क्रुणाल पांड्या ने 3 विकेट लिए। वहीं 2 विकेट अमित मिश्रा ने लिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, वॉशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, कुणाल पांड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल