1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 2021-22: कोविड-19 के कारण एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच मैच स्थगित

ISL 2021-22: कोविड-19 के कारण एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच मैच स्थगित

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2022 04:07 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 04:07 pm IST

कोलकाता के एक खिलाड़ी के कोविड पॉजिटिव आने के बाद एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच इंडियन सुपर लीग मैच स्थगित कर दिया गया।

ATK Mohun Bagan - India TV Hindi
ATK Mohun Bagan vs Odisha FC postponed Image Source : TWITTER/INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच आईएसएल मैच हुआ स्थगित
  • कोलकाता के एक खिलाड़ी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद लिया गया फैसला
  • ओडिशा प्वाइंट्स टेबल में 9 मैचों में 13 अंक के साथ सातवें स्थान पर

कोलकाता की टीम के एक खिलाड़ी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच शनिवार शाम को होने वाला इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच आयोजकों द्वारा स्थगित कर दिया गया। मैच फार्तोडा के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाना था।

आईएसएल ने एक बयान में कहा, ‘‘हीरो इंडियन सुपर लीग ने एटीके मोहन बागान और ओडिशा एफसी के बीच शनिवार आठ जनवरी 2022 को फार्तोडा के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाने वाला 53वां मैच स्थगित करने का फैसला किया है। ’’ इसमें आगे कहा गया, ‘‘एटीके मोहन बागान के एक खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लीग की चिकित्सीय टीम के साथ सलाह के बाद लिया गया है। ’’ इसके अनुसार लीग इस मैच को बाद में आयोजित करेगी। 

बुंदेसलीगा लीग में बोरूसिया मोंशेनग्लाबाख ने बायर्न म्यूनिख को 1-2 से हराया

बता दें कि ओडिशा प्वाइंट्स टेबल में 9 मैचों में 13 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं, एटीके मोहन बागान 9 मैचों में 15 अंक के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। कोरोना महामारी के कारण आईएसएल गोवा में तीन स्टेडियम में दर्शकों के बिना आयोजित किया जा रहा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल