1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 2021-22: चीमा के गोल से जमशेदपुर ने एफसी गोवा को हराया, प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग

ISL 2021-22: चीमा के गोल से जमशेदपुर ने एफसी गोवा को हराया, प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 28, 2022 10:34 pm IST,  Updated : Jan 28, 2022 10:34 pm IST

जमशेदपुर एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। 

जमशेदपुर और गोवा के मैच की फोटो- India TV Hindi
जमशेदपुर और गोवा के मैच की फोटो Image Source : TWITTER/INDSUPERLEAGUE

Highlights

  • जमशेदपुर एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से हरा दिया
  • जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दूसरा स्थान हासिल कर लिया
  • नाईजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुकवु ने किया गोल

नाईजीरियाई स्ट्राइकर डेनियल चीमा चुकवु के दूसरे हाफ के शुरू में किये गये गोल की मदद से जमशेदपुर एफसी ने एफसी गोवा को 1-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। 

चीमा ने मैच का एकमात्र गोल 49वें मिनट में किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। डिफेंडर लालडिंलिआना रेंथ्लेई ने दाहिने छोर से गेंद को बॉक्स में पहुंचाया जिस पर नाईजीरियाई स्ट्राइकर ने करारा शॉट लगाया। गोवा के गोलकीपर नवीन कुमार ने रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद उनकी उंगलियों को छूते हुए गोलपोस्ट के अंदर चली गयी। जमशेदपुर के लगातार दूसरी जीत से 12 मैचों में 22 अंक हो गये हैं। जमशेदपुर ने छह मैच जीते हैं और चार ड्रॉ खेले हैं। वह केरल ब्लास्टर्स को पीछे छोड़कर  दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ एफसी गोवा 14 मैचों में 14 अंकों के साथ नौवें स्थान पर बना हुआ है। वहीं हैदराबाद एफसी 23 अंक के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल