1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL 2021-22: एफसी गोवा और ओडिशा एफसी का मैच 1-1 से ड्रॉ

ISL 2021-22: एफसी गोवा और ओडिशा एफसी का मैच 1-1 से ड्रॉ

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 25, 2021 07:13 am IST,  Updated : Dec 25, 2021 07:13 am IST

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एफसी गोवा और ओडिशा एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। इस ड्रॉ के साथ प्वाइंट्स टेबल मे गोवा की टीम दो जीत के साथ आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है।

ISL 2021-22- India TV Hindi
ISL 2021-22: FC Goa vs Odisha FC 1-1 draw Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • एफसी गोवा और ओडिशा एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा
  • मैच का पहला गोल 42वें मिनट में इवान गोंजालेज ने किया
  • गोवा की टीम दो जीत के साथ आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर

इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में एफसी गोवा और ओडिशा एफसी के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। एफसी गोवा का कोच डेरिक पेररा के साथ यह पहला मैच था। एफसी गोवा के लिए इवान गोजालेज ने गोल किया। वहीं, ओडिशा के लिये ब्राजीली स्ट्राइकर जोनाथस ने बराबरी का गोल दागा। 

मुकाबल में दोनों टीमों ने काफी डिफेंसिव खेल दिखाया। मैच का पहला गोल 42वें मिनट में इवान गोंजालेज ने किया। पहले हाफ में गोवा के पास 1-0 की बढ़त थी। वहीं, दूसरे हाफ में ओडिशा ने आक्रमण तेज कर दिया। 52वें मिनट में जोनाथस क्रिस्टियन ने गोल कर ओडिशा को 1-1 से बराबरी दिला दी। 

इस ड्रॉ के साथ प्वाइंट्स टेबल मे गोवा की टीम दो जीत के साथ आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है। वहीं, ओडिशा एफसी 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। बता दें कि अब 29 दिसंबर को एफसी गोवा का सामना एटीके मोहन बागान से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल