1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कपिल देव की विराट कोहली को नसीहत, कहा- बड़े दौरे से पहले किसी पर ऊंगली उठाना सही नहीं

कपिल देव की विराट कोहली को नसीहत, कहा- बड़े दौरे से पहले किसी पर ऊंगली उठाना सही नहीं

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2021 01:33 pm IST,  Updated : Dec 16, 2021 01:36 pm IST

विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि कप्तानी के मसले पर बीसीसीआई से मतभेद उजागर करता विराट कोहली का बयान गलत समय पर आया है। भारत को 1983 विश्व कप दिलाने वाले कपिल ने कोहली से हालात पर नियंत्रण करके देश के बारे में सोचने की अपील की।

Kapil Dev- India TV Hindi
File pic of Kapil Dev Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • बीसीसीआई से मतभेद उजागर करता विराट कोहली का बयान गलत समय पर आया: कपिल
  • एक दूसरे के बारे में हालांकि सार्वजनिक तौर पर खराब बोलना अच्छा नहीं है: कपिल देव
  • कपिल ने कोहली से हालात पर नियंत्रण करके देश के बारे में सोचने की अपील की

विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि कप्तानी के मसले पर बीसीसीआई से मतभेद उजागर करता विराट कोहली का बयान गलत समय पर आया है। कपिल के मुताबिक इससे दक्षिण अफ्रीका के अहम दौरे से पहले अनावश्यक विवाद पैदा हो गया है। दक्षिण अफ्रीका रवानगी से पहले मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस में कोहली ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के इस बयान को गलत बताया कि बोर्ड ने उनसे टी20 टीम की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिये कहा था। इस बयान से कोहली और बीसीसीआई के बीच तनाव जगजाहिर हो गया है।

पाकिस्तान दौरे पर गए वेस्टइंडीज टीम के पांच और सदस्य पाए कोविड पॉजिटिव, रद्द हो सकते हैं बाकी के मैच

कपिल ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा ,‘‘ इस समय किसी पर ऊंगली उठाना सही नहीं है । दक्षिण अफ्रीका का दौरा सामने है और उस पर ध्यान देना चाहिए ।’’ उन्होंने आगे कहा ,‘‘ मैं कहूंगा कि बोर्ड अध्यक्ष तो बोर्ड अध्यक्ष है हालांकि भारतीय टीम का कप्तान होना भी बड़ी बात है । एक दूसरे के बारे में हालांकि सार्वजनिक तौर पर खराब बोलना अच्छा नहीं है । चाहे वह सौरव हो या कोहली ।’’

भारत को 1983 विश्व कप दिलाने वाले कपिल ने कोहली से हालात पर नियंत्रण करके देश के बारे में सोचने की अपील की। उन्होंने कहा ,‘‘ आप स्थिति को कंट्रोल कीजिए। बेहतर ये है कि आप देश के बारे में सोचिए। जो गलत है वो पता चल ही जायेगा लेकिन एक दौरे से पहले विवाद खड़ा करना सही नहीं है।’’ हालांकि बीसीसीआई ने कोहली के बयान पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।  बता दें कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गई जहां 26 दिसंबर से सेंचुरियन में पहला टेस्ट खेला जाना है। उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जायेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल