1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Khelo India की उलटी गिनती, यहां देखें गेम्स के महाकुंभ का शेड्यूल

Khelo India की उलटी गिनती, यहां देखें गेम्स के महाकुंभ का शेड्यूल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 24, 2023 02:44 pm IST,  Updated : Jan 24, 2023 02:44 pm IST

खेलो इंडिया 31 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Khelo India- India TV Hindi
खेलो इंडिया Image Source : KHELO INDIA

Khelo India 2023: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। इस साल होने वाले खेलों के इस महाकुंभ में कुल 10000 खिलाड़ी भाग लेंगे। मध्यप्रदेश के आठ शहरों में कुल 11 फरवरी तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोपाल में नौ खेल, इंदौर में छह, ग्वालियर में चार, उज्जैन और मंडला में दो-दो, जबलपुर में चार तथा बालाघाट एवं खरगोन में एक-एक खेल होंगे। देश की राजधानी नई दिल्ली में भी एक खेल का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस खेल को भी मध्यप्रदेश ही होस्ट करवाएगा।

जानें कौन सा खेल कब

बताया गया है कि भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन से पांच फरवरी तक पदकों के लिए मुकाबला करेंगे। डीएसवाई डब्ल्यू हॉल में सात से 11 फरवरी तक कुश्ती के मुकाबले होंगे। बॉक्सिंग के मुकाबले पांच दिन तक भोपाल में 31 जनवरी से चार फरवरी तक होंगे। शूटिंग एकेडमी में एक से छह फरवरी तक चलने वाले मुकाबलों में मध्यप्रदेश के सात खिलाड़ी निशाना साधेंगे। वाटर स्पोर्ट्स के दो खेलों के मुकाबले भोपाल के बड़े तालाब स्थित वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जाएंगे।

इंदौर में खेलो इंडिया के 30 जनवरी को उद्घाटन समारोह के बाद दूसरे दिन 31 जनवरी को इंदौर में ही बास्केटबॉल के मुकाबले खेले जाएंगे, जो चार फरवरी तक आयोजित होंगे। इंदौर के अभय प्रशाल में 30 जनवरी से टेबल टेनिस के मुकाबले शुरू होंगे। इंदौरवासी पांच से नौ फरवरी तक कबड्डी के शानदार मुकाबले अभय प्रशाल में देख सकेंगे। इंदौर के एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में एक से 10 फरवरी तक युवा फुटबॉलर्स (पुरुष) को शानदार प्रदर्शन करते हुए देख सकेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के टेनिस के मुकाबले छह से 10 फरवरी तक इंदौरवासियों का दिल जीतेंगे।

ग्वालियर में मध्यप्रदेश की मेजबानी में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में बैंडमिंटन, हॉकी, जिम्नास्टिक और कलरिपावट्टू के मुकाबले होंगे। उज्जैन में एक से 10 फरवरी तक योग और मलखम्ब के शानदार मुकाबले होंगे। माधव सेवा न्यास उज्जैन में एक से तीन फरवरी तक योगासन और छह से 10 फरवरी तक मलखम्ब के 12 खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। जबलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में 30 जनवरी से 10 फरवरी तक खो-खो, तीरंदाजी, फेंसिंग साइकिलिंग (रोड) प्रतियोगिताएं होंगी। मंडला में दो से 10 फरवरी तक दर्शक खेल थांगता और गटका का मजा ले सकेंगे। बालाघाट में 10 दिन तक महिला युवा फुटबॉलर्स का रंग जमेगा। महेश्वर (खरगोन) में छह और सात फरवरी को सहस्त्र धारा में सलालम के मुकाबले खेले जाएंगे। नई दिल्ली के आईजी स्टेडियम में दो से चार फरवरी तक साइकिलंग के मुकाबले होंगे।

यह भी पढ़े:

Khelo India के लिए की गई खास तैयारी, स्टेडियम पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये

Khelo India में 10000 से ज्यादा एथलीट लेंगे भाग, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल