1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Lionel Messi India GOAT Tour 2025: लियोनल मेसी के मुंबई में होंगे कार्यक्रम, जानें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

Lionel Messi India GOAT Tour 2025: लियोनल मेसी के मुंबई में होंगे कार्यक्रम, जानें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

 Published : Dec 14, 2025 08:12 am IST,  Updated : Dec 14, 2025 08:43 am IST

Lionel Messi: लियोनल मेसी का कोलकाता और हैदराबाद दौरा पूरा हो चुका है और आज वह मुंबई जाएंगे, जहां फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

lionel messi- India TV Hindi
लियोनल मेसी Image Source : PTI

दुनिया के स्टार फुटबॉलर तीन दिनों के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंचे हुए हैं। पहले दिन जहां वह कोलकाता और हैदराबाद गए थे। वहीं अब दूसरे दिन उनके देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कार्यक्रम तय हैं। जहां वह कई प्रमुख हस्तियों से मिलेंगे। इस दौरान वह एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच में भी हिस्सा लेंगे।

मुंबई जाएंगे लियोनल मेसी

लियोनल मेसी भारत दौरे के दूसरे दिन 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे। इसके बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे वह क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पैडल कप में भाग लेंगे। फिर शाम को शाम 4:00 बजे वह कई मशहूर हस्तियों के साथ एक फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे। यह एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच होगा। इसके बाद शाम 5:00 मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में उनका एक कार्यक्रम तय है। फिर चैरिटी शो भी होगा। ऐसे में मेसी का मुंबई दौरा पूरी तरह से एक्शन पैक रहने वाला है।

मुंबई दौरे के लिए लियोनल मेसी का शेड्यूल:

दोपहर 3:30 बजे: पैडल कप में भागीदारी क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया

शाम 4:00 बजे: सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच

शाम 5:00 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम, उसके बाद चैरिटी फैशन शो

लियोनल मेसी ने प्रतिमा का किया था अनावरण

लियोनल मेसी 13 दिसंबर की सुबह को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस पहले से ही पहुंचे हुए थे। जैसे ही मेसी आए फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं रहा और वह नाच-गाकर जश्न मनाने लगे। इसके बाद मेसी ने लेक सिटी में अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। बाद में उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान से मुलाकात की। फिर वह सॉल्ट लेक स्टेडियम गए।

सॉल्ट लेक स्टेडियम में फैंस ने दिखाया था गुस्सा

लेकिन सॉल्ट लेक स्टेडियम में पहले से ही भारी भीड़ जमा थी। इसी वजह से लियोनल मेसी जल्दी निकल गए और उनके जाते ही फैंस बुरी तरह से गुस्सा हो गए और उन्होंने पानी की बोतलें स्टेडियम में फेंकनी शुरू कर दीं और फिर इसके बाद कुर्सियों को भी उखाड़-उखाड़ कर स्टेडियम में फेंक दिया। फैंस पूरे ग्राउंड में घुस गए और पुलिस उन्हें काबू नहीं कर पाई। दिन के अंत में मेसी हैदराबाद गए और उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मिले। उन्होंने रेड्डी के साथ ड्रबिलिंग की। 

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 Auction: कब और कहां होगा आईपीएल मिनी ऑक्शन, जानें कितने बजे से होगा शुरू

खिताब जीतने के साथ ही 36 साल की खिलाड़ी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल