1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. VIDEO-लियोनल मेसी का फैंस ने नाच-गाकर किया स्वागत, खुशी में झूमकर इस तरह से मनाया जश्न

VIDEO-लियोनल मेसी का फैंस ने नाच-गाकर किया स्वागत, खुशी में झूमकर इस तरह से मनाया जश्न

 Published : Dec 13, 2025 07:36 am IST,  Updated : Dec 13, 2025 07:44 am IST

Lionel Messi: लियोनल मेसी के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर फैंस पलकें बिछाए खड़े थे और उनके आते ही शानदार अंदाज में स्वागत किया गया। मेसी को देखते ही फुटबॉल फैंस खुशी से झूम उठे।

Lionel Messi- India TV Hindi
लियोनल मेसी का स्वागत करते हुए फैंस Image Source : @ANI X

दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी अपने तीन दिनों के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके हैं। वह जैसे ही कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे। फैंस ने उनका शानदार स्वागत किया। मेसी का यह दौरा 13 दिसंबर को कोलकाता में शुरू होगा और 15 दिसंबर को यहीं समाप्त होगा। भारत में चुनिंदा कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध होगी। मेसी के साथ उनके लंबे समय के साथी रहे लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी होंगे। इससे पहले वह साल 2011 में भारत दौरे पर आए थे। अब 14 साल बाद भारत की धरती पर उनका दोबारा आगमन हुआ है।

फैंस ने किया स्वागत

लियोनल मेसी 13 दिसंबर को सुबह करीब 3:30 बजे कोलकाता की धरती पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर फुटबॉल के इस जादूगर का बेहतरीन स्वागत किया गया। वह कोट और पैंट में थे, जबकि उनके साथी लुइस सुआरेज सफेद टी-शर्ट पहने नजर आए। फैंस एयरपोर्ट पर उन्हें चीयर करते हुए नजर आए। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था और दिग्गज फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।

अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करेंगे मेसी

भारत दौरे पर लियोनल मेसी कई सार्वजनिक संवाद और सांस्कृतिक प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कोलकाता उनका पहला पड़ाव है, जहां उनके लिए एक मुलाकात सेशन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद  वे लेक टाउन के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में अपनी 70 फुट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण भी करेंगे। फिर सॉल्ट लेक स्टेडियम में संगीत कार्यक्रम और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान समेत कई बड़े नाम कोलकाता में मेसी के साथ शामिल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने की उम्मीद

मोहन बागान और डायमंड हार्बर एफसी के बीच एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा। इसके बाद लियोनल मेसी बंगाल की संतोष ट्रॉफी टीम को सम्मानित करेंगे। उनके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिलने की उम्मीद है। बाद में उनके कई खेल हस्तियों से भी मिलने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें:

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप मैचों की स्ट्रीमिंग को लेकर अब जारी किया आधिकारिक बयान, फैंस के लिए आई राहत भरी खबर

'सर मैं बिहार से आता हूं, मुझे फर्क नहीं पड़ता'; वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारी के बाद जानें क्यों कहा ऐसा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल