1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 'टीम चयन में निष्पक्षता को लेकर चिंतित हूं': भारत की अजलान शाह कप हॉकी स्क्वॉड पर नरिंदर बत्रा का बड़ा बयान

'टीम चयन में निष्पक्षता को लेकर चिंतित हूं': भारत की अजलान शाह कप हॉकी स्क्वॉड पर नरिंदर बत्रा का बड़ा बयान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 09, 2025 12:33 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 12:36 pm IST

भारत ने आखिरी बार 2010 में सुल्तान अजलान शाह कप का खिताब जीता था और 2019 में उपविजेता रहा था। अब इस बार भी टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

Narinder Batra- India TV Hindi
नरिंदर बत्रा Image Source : PTI

हॉकी इंडिया ने 31वें सुल्तान अजलान शाह कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। शनिवार को स्क्वॉड का एलान किया गया, जहां डिफेंडर संजय को कप्तानी सौंपी गई है। मलेशिया के इपोह में 23 से 30 नवंबर के बीच होने जा रहे इस टूर्नामेंट में रेग्युलर कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन मलेशिया के में होगा। इस बीच आपको बता दें कि इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईओसी सदस्य नरिंदर बत्रा ने आगामी अजलान शाह कप के लिए भारतीय हॉकी टीम के चयन में निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताई है।

मनदीप के बाहर होने पर नरिंदर बत्रा ने क्या कहा?

बत्रा ने हॉकी इंडिया के कार्यों पर निराशा व्यक्त करते हुए, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की और चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह पर आरोप लगाते हुए टीम सेलेक्शन में गड़बड़ी होने की बात की है। दिलीप टिर्की, जिन्होंने हॉकी में भारत के लिए 412 मैच खेले हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। बत्रा ने कहा कि अगर मनदीप को अजलान शाह कप टीम में शामिल किया जाता, तो वे 414 मैच खेल चुके होते और इस तरह श्री टिर्की के रिकॉर्ड को तोड़ देते। इसी वजह से उन्हें स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

मनदीप ने देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया है

बत्रा ने अपने पत्र में लिखा कि यह बेहद अफसोस की बात है कि मनदीप जो इतने मेधावी और फिट खिलाड़ी, जिसने देश के लिए कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उनको एक अहम टूर्नामेंट के लिए दरकिनार किया गया है। खेल भावना के बजाय व्यक्तिगत हितों से प्रेरित होकर लिए गए फैसले भारतीय हॉकी की भावना को ठेस पहुंचाते हैं और इससे खिलाड़ियों व फैंस दोनों के आत्मविश्वास कम होता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर मनप्रीत अज़लान शाह कप में खेलते, तो वे भारत के लिए टिर्की के सबसे ज़्यादा मैच खेलने के रिकॉर्ड को पार कर जाते। साथ ही, उन्हें उम्मीद है कि 33 वर्षीय मनप्रीत जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।

बत्रा ने आगे कहा कि हालांकि मुझे कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं है, लेकिन मेरी चिंता न्याय और निष्पक्ष मान्यता के सिद्धांतों को लेकर है। मनप्रीत सिंह, आपने भारतीय हॉकी में अपने समर्पण, अनुशासन और योगदान से अपार सम्मान अर्जित किया है। रिकॉर्ड छिपाए जा सकते हैं, लेकिन सच्ची महानता प्रदर्शन और विरासत से निर्धारित होती है। हम आपको जल्द ही भारतीय टीम में वापस देखेंगे।

अजलान शाह कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का स्क्वॉड

गोलकीपर: पवन, मोहित शशिकुमार। डिफेंडर: चंदूरा बॉबी, नीलम संजीप ज़ेस, यशदीप सिवाच, संजय, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास। मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, मोइरांगथेम सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोहम्मद राहील मौसीन। फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक

यह भी पढ़ें

टीम के 8 खिलाड़ी कुल मिलाकर बना पाए सिर्फ 20 रन, इस बॉलर ने बैटिंग ऑर्डर किया तहस-नहस; झटके 5 विकेट

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज का बड़ा कारनामा, इस मामले में दिग्गज ग्रीम स्मिथ को छोड़ा पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल