1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Nations Cup: महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, स्पेन को हराकर जीता खिताब

Nations Cup: महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत, स्पेन को हराकर जीता खिताब

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Dec 17, 2022 11:50 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 06:19 am IST

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक और कमाल कर दिया है।

Nations Cup- India TV Hindi
Nations Cup Image Source : HOCKEY INDIA

Nations Cup Women Final: भारत ने एफआईएच महिला नेशन्स कप के फाइनल में शनिवार को यहां स्पेन को 1-0 से हराकर  खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने 2023-24 प्रो लीग में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरजीत कौर ने छठे मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जो निर्णायक साबित हुआ। राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता ने 8 देशों के टूर्नामेंट में अपने अभियान का अंत लगातार पांच जीत के साथ किया। कोच यानेके शोपमैन की टीम ने शुक्रवार को यहां सेमीफाइनल में आयरलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया था। 

महिला टीम का कमाल

गुरजीत कौर ने छठे मिनट में पेनल्टी कार्नर से सबसे महत्वपूर्ण गोल किया जिससे राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेताओं ने 8 देशों के टूर्नामेंट का अंत लगातार पांच जीत के साथ किया। कोच जेनेके शोपमैन की टीम ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में आयरलैंड को शूटआउट में 2-1 से हराया था। भारत को FIH चार्ट में स्पेन (सातवें) से नीचे स्थान दिया गया। नेशंस कप जीतने के आधार पर, भारतीय टीम को 2023-24 FIH हॉकी महिला प्रो लीग में पदोन्नत किया गया है, जो अगले साल होने वाले एशियाई खेलों और 2024 पेरिस ओलंपिक से पहले एक महत्वपूर्ण इवेंट है।

हाफ टाइम में बनाई बढ़त

स्पेन ने सबसे पहले पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता पुनिया ने शानदार बचाव किया। भारत ने छठे मिनट में अपना पहला पेनल्टी कार्नर हासिल किया और उसे बढ़त में बदला। ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर ने गेंद को स्पेनिश गोलकीपर क्लारा पेरेज के बाईं ओर से गोल पोस्ट में भेजा। भारत ने दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में शानदार खेल दिखाया। लालरेमसियामी ने टीम के लिए एक पीसी अर्जित किया लेकिन इस बार गुरजीत अपनी ड्रैग-फ्लिक से गोलकीपर को छका नहीं पाईं। हाफ टाइम तक भारत 1-0 से आगे था।

हॉकी इंडिया ने दिया बड़ा ईनाम

हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को दो लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। भारत और स्पेन ने FIH महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 सीजन में कोरोना संबंधित मुद्दों के कारण ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड द्वारा पुल-आउट के बाद प्रतिस्थापन टीमों के रूप में खेला था। उस साल प्रो लीग में एक विश्वसनीय तीसरा स्थान हासिल किया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल