1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ओलंपिक में इस दिन होगा नीरज चोपड़ा का थ्रो, जानें कितने बजे से और कहां देख सकेंगे LIVE

ओलंपिक में इस दिन होगा नीरज चोपड़ा का थ्रो, जानें कितने बजे से और कहां देख सकेंगे LIVE

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 23, 2024 12:28 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 12:28 pm IST

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ओलंपिक 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ओलंपिक 2024 का आयोजन इस बार फ्रांस का राजधानी पेरिस में किया जा रहा है।

neeraj chopra- India TV Hindi
ओलंपिक 2024 के लिए तैयार नीरज चोपड़ा Image Source : GETTY

भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक 2024 में एक बार फिर दुनिया को चौंका देने के लिए तैयार हैं। चोपड़ा ओलंपिक में अपने गोल्ड मेडल को बचाने और खेल में अपने इतिहास को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे। नीरज चोपड़ा ने पिछले ओलंपिक के बाद से ही पूरे देश का दिल जीत लिया है। ओलंपिक में भारत को एक बार फिर से उनसे गोल्ड मेडल की ही उम्मीद है। नीरज चोपड़ा ने पिछले कुछ समय में शानदार फॉर्म भी दिखाया है। देश उनके प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, इसलिए यहां उनके कार्यक्रम के बारे में सब कुछ बताया गया है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।

ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के थ्रो से जुड़ी सभी जानकारियां

  • पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा कब एक्शन में होंगे?

नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में भाग लेंगे। ग्रुप ए और बी दोनों के लिए क्वालीफिकेशन राउंड 6 अगस्त, 2024 को होने वाले हैं, जबकि फाइनल 8 अगस्त, 2024 को होगा। 

  • पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा किस समय एक्शन में होंगे ?

भारतीय फैंस के लिए, इस बार ओलंपिक में समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ताकि वें किसी भी एक्शन को मिस न कर जाए। ग्रुप ए के लिए क्वालिफिकेशन राउंड 6 अगस्त को दोपहर 1:50 बजे IST से और ग्रुप बी के लिए दोपहर 3:20 बजे IST से शुरू होगा। अगर नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंच जाते हैं, तो यह इवेंट 8 अगस्त, 2024 को रात 11:55 बजे IST से शुरू होगा। 

  • पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा कहां खेलेंगे ?

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो सहित ट्रैक और फील्ड इवेंट्स का आयोजन स्टेड डी फ्रांस में किया जाएगा। 80,000 से अधिक दर्शकों की क्षमता वाला इस वेन्यू पर नीरज चोपड़ा अपना थ्रो करेंगे।

  • पेरिस ओलंपिक 2024 का प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे?

पेरिस ओलंपिक 2024 का प्रसारण स्पोर्ट्स 18 और वायाकॉम 18 नेटवर्क पर किया जाएगा।

  • पेरिस ओलंपिक 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

पेरिस ओलंपिक 2024 का सीधा प्रसारण जियोसिनेमा ऐप पर निःशुल्क किया जाएगा। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर आप नीरज चोपड़ा का थ्रो देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए टीम का ऐलान, दिग्गज की छुट्टी, ये खिलाड़ी बना अचानक कप्तान 

ओलंपिक इतिहास में इस देश ने जीते सबसे ज्यादा मेडल, 1000 से ज्यादा गोल्ड किए अपने नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल