1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, पहले ही थ्रो में फेंका इतनी दूर भाला

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह, पहले ही थ्रो में फेंका इतनी दूर भाला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 17, 2025 03:53 pm IST,  Updated : Sep 17, 2025 05:11 pm IST

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

Neeraj Chopra- India TV Hindi
नीरज चोपड़ा Image Source : AP

Neeraj Chopra: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने जापान में खेली जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कमाल कर दिया है। नीरज ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार थ्रो फेंकते हुए फाइनल में जगह बना ली है। नीरज ने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर दूर भाला फेंका और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। अब नीरज फाइनल में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। बता दें, नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिफेंडिंग चैंपियन हैं। उन्होंने 2023 में बुडापेस्ट में आयोजित की गई पिछली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। भारत के सचिन यादव भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। उन्होंने 83.67 मीटर थ्रो के साथ फाइनल में एंट्री मारी। सचिन यादव ने मई 2025 में एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। वह गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

जूलियन वेबर ने दूसरे प्रयास में किया क्वालीफाई

नीरज ने लगातार 5वीं ग्लोबल चैंपियनशिप में ऐसा किया जब फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें सिर्फ एक प्रयास की जरूरत पड़ी। इससे पहले वह 2021 ओलंपिक, 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप, 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक में ऐसा कमाल कर चुके हैं। नीरज चोपड़ा पर अब फाइनल में लगातार दूसरी बार इतिहास रचने पर निगाहें लगी होंगी। नीरज के अलावा जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.21 मीटर थ्रो के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में फाइनल का टिकट हासिल किया। 

क्वालीफिकेशन राउंड के ग्रुप-ए में जूलियन वेबर पहले, डेविड वेगनर दूसरे और नीरज चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे। जैकब वाडलेज चौथे जबकि केशोर्न वालकॉट 5वें पायदान पर रहे। सचिन यादव ने छठे स्थान पर फिनिश किया। 

ग्रुप ए से फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले टॉप-12 एथलीट

  • जूलियन वेबर (जर्मनी) - 87.21 मीटर 
  • डेविड वेगनर (पोलैंड) - 85.67 मीटर 
  • नीरज चोपड़ा (भारत) - 84.85 मीटर 
  • जैकब वाडलेज (चेक गणराज्य) - 84.11 मीटर (सीजन बेस्ट) 
  • केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो) - 83.93 मीटर 
  • सचिन यादव (भारत) - 83.67 मीटर 
  • एडिस माटुसेविसियस (लिथुआनिया) - 82.78 मीटर 
  • सुमेधा रणसिंघे (श्रीलंका) - 81.86 मीटर 
  • साइप्रियन मृजीग्लोड (पोलैंड) -  81.47 मीटर
  • लस्सी एटेलटालो (फिनलैंड) - 81.33 मीटर
  • मार्क एंथोनी मिनिचेलो (USA) - 80.47 मीटर
  • कीशॉन स्ट्रेचन (बाहमास) -  80.03 मीटर

नीरज बनाम नदीम

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में नीरज को पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिलेगी। चोपड़ा 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नदीम की चुनौती का सामना करेंगे। ऐसे में उनके पास पेरिस ओलंपिक में दूसरे स्थान पर रहने का बदला लेने का शानदार मौका मिलेगा। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में रिकॉर्ड 92.97 मीटर के शानदार थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, चोपड़ा को 89.45 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा ने रच दिया कीर्तिमान, फिल साल्ट ने भी मारी छलांग, तिलक वर्मा और सूर्या को नुकसान

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान की हार से सुपर-4 में पहुंचने की रेस हुई रोमांचक, बन रहे हैं अब ये समीकरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल