1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के लिए जोकोविच को मिलेगी छूट?

ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के लिए जोकोविच को मिलेगी छूट?

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 22, 2021 06:27 pm IST,  Updated : Dec 22, 2021 06:27 pm IST

टेनिस ऑस्ट्रेलिया के चीफ क्रेग टिली ने पुष्टि की कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को मेलबर्न पार्क में बिना टीकाकरण के प्रवेश करने के लिए चिकित्सा में छूट दी जा सकती है

Novak Djokovic can play australian open without getting...- India TV Hindi
Novak Djokovic can play australian open without getting vaccinated, says Tennis Australia chief Image Source : GETTY

विश्व के नंबर-1 टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच को अगले साल 17 जनवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने के लिए 'चिकित्सकीय छूट' मिल सकती है। हालांकि टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिली ने इस संबंध में बुधवार को कोई भी जानकारी नहीं दी है।

टिली ने बुधवार को पुष्टि की कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को मेलबर्न पार्क में बिना टीकाकरण के प्रवेश करने के लिए चिकित्सा में छूट दी जा सकती है, जिससे उम्मीद है कि जोकोविच शुरुआती मैच में भाग ले सकते हैं। उन्होंने अपनी कोविड-19 टीकाकरण स्थिति का खुलासा करने से इंकार कर दिया था।

इससे पहले, ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने कहा था कि जब तक कोई वास्तविक कारण न होने पर खिलाड़ियों को चिकित्सा छूट नहीं दी जाएगी। लेकिन बुधवार को टिली ने माना कि कुछ लोगों को छूट दी जाएगी, जिनकी संख्या बहुत कम होगी।

सेन डॉट कॉम डॉट एयू के हवाले से टिली ने कहा, "बड़ी बात यह है कि मेलबर्न पार्क में आने वाले सभी खिलाड़ियों को टीका लग चुका है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें छूट दी जा सकती है।"

जोफ्रा आर्चर की कोहनी का हुआ दूसरा ऑपरेशन, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से बाहर

17 जनवरी से शुरू होने वाले साल के ओपनिंग मेजर से पहले तीन लीड-अप इवेंट लाइन में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल