1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन का खिताब जीतते ही नडाल को छोड़ा पीछे; बनाया ये कीर्तिमान

नोवाक जोकोविच ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन का खिताब जीतते ही नडाल को छोड़ा पीछे; बनाया ये कीर्तिमान

 Written By: Govind Singh
 Published : Jun 11, 2023 10:17 pm IST,  Updated : Jun 11, 2023 10:47 pm IST

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब कैस्पर रूड को हराकर जीत लिया है।

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : PTI

नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब कैस्पर रूड को हराकर जीत लिया है। जोकोविच ने फाइनल मुकाबले में रूड को 7-6, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। जोकोविच का ये कुल 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। वह टेनिस की दुनिया में अब सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने राफेड नडाल को पीछे छोड़ दिया है। 

फाइनल में दर्ज की शानदार जीत 

सर्बिया के नोवाक जोकोविच को कैस्पर रूड ने पहले सेट में कड़ी टक्कर दी। लेकिन जोकोविच ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए पहला सेट 7-6 के करीबी अंतर से जीत लिया। इसके बाद दूसरे सेट में भी उन्होंने दबदबा बनाए रखा। लेकिन दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। दूसरे सेट में जोकोविच ने 6-3 से जीत दर्ज की। तीसरे सेट में सर्बिया के खिलाड़ी ने 7-5 से जीत दर्ज की और सेट के साथ ही फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया। जोकोविच ने मैच में एक भी सेट नहीं गंवाया। 

राफेल नडाल को छोड़ा पीछे 

फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब जीतते ही नोवाक जोकोविच टेनिस जगत में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम पर अब 23 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। जबकि राफेल नडाल ने 22 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। तीसरे नंबर पर रोजर फेडरर हैं, जिन्होंने 20 ग्रैंडस्लैम अपने नाम किए हैं। 

ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

14 बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले राफेल नडाल चोट के कारण इस बार नहीं खेल रहे थे। जोकोविच ने यहां 2016 और 2021 में भी खिताब जीता है। वह टेनिस के इतिहास में हर ग्रैंडस्लैम कम से कम तीन बार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 10 ऑस्ट्रेलियाई ओपन, 7 विम्बलडन और 3 अमेरिकी ओपन जीते हैं। वह एक बार फिर एक कैलेंडर वर्ष में सभी ग्रैंडस्लैम जीतने की राह पर है। रॉड लेवर ने 1969 में यह कारनामा किया था जिसे उसके बाद कोई दोहरा नहीं सका। जोकोविच 2021 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और विम्बलडन जीतकर उसके करीब पहुंचे थे, लेकिन अमेरिकी ओपन फाइनल में दानिल मेदवेदेव से हार गए। 

विम्बलडन तीन जुलाई से ऑल इंग्लैंड क्लब पर खेला जाएगा। जोकोविच ने इस खिताब के साथ ही 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स की बराबरी भी कर ली जिन्होंने पिछले साल टेनिस से संन्यास ले लिया था। मार्गरेट कोर्ट ने 24 खिताब जीते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल