Olympics 2024 Day 1: पेरिस ओलंपिक के पहले दिन भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन कमाल का रहा। हालांकि दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया भारत के एथलीटों ने अपने प्रदर्शन से भारतीय फैंस को खुश कर दिया। पूरे दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा यह जानने के लिए नीचे की ओर स्क्रॉल करें।
पेरिस ओलंपिक के पहले दिन के हाल के बारे में बात करें तो भारत की शुरुआत शूटिंग और रोइंग से हुई थी। जहां हमें निराशा हाल लगी, लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ता गया भारतीय एथलीटों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारत ने बैडमिंटन, शूटिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी और बॉक्सिंग में जीत हासिल की है। ऐसे में भारत के लिए दिन की शुरुआत अच्छी न रही हो, लेकिन भारत के लिए दिन का अंत काफी शानदार रहा।
भारत की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रीति पंवार ने महिलाओं के 54 किलोग्राम कैटेगिरी के प्रिलिमनरी राउंड ऑफ 32 में वियतनाम की खिलाड़ी को 5-0 से मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की।
पेरिस ओलंपिक में महिला डबल्स में ग्रुप-सी में अश्वनी पोनप्पा और तनीशा क्रिष्टा की जोड़ी को साउथ कोरिया की जोड़ी के खिलाफ लगातार 2 सेट 21-18 और 21-10 से मात मिली।
पेरिस ओलंपिक में महिला डबल्स में भारत की अश्विनी पोनप्पा और तनीशा क्रास्टो की जोड़ी का सामना महिला डबल्स के मुकाबले में साउथ कोरिया की जोड़ी से हो रहा है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ आगाज किया है। ग्रुप-बी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने मैच को 3-2 से जीता। इस मैच में भारत की तरफ से खेल के 24वें मिनट में मनदीप सिंह ने, 34वें मिनट में विकेक सागर प्रसाद ने जबकि जबकि 59वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया।
न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप-बी के हॉकी मुकाबले में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने तीसरा गोल करने के साथ इस मैच में टीम को 3-2 से बढ़त दिला दी है।
भारत के खिलाफ पूल-बी के हॉकी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी क्वार्टर में दूसरा गोल करने के साथ इस मुकाबले को 2-2 की बराबरी पर ला दिया है।
पेरिस ओलंपिक में भारत ने न्यूजीलैंड के ग्रुप-बी के हॉकी मुकाबले के तीसरे क्वाटर में दूसरा गोल करने के साथ इस मैच में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत की तरफ से दूसरा गोल विवेक सागर प्रसाद ने किया।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप-बी के हॉकी मैच के दूसरे क्वाटर में पहला गोल करने के साथ इस मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। भारत की तरफ से मनदीप सिंह ने ये गोल किया।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पेरिस ओलंपिक 2024 में पूल-बी में खेले जा रहे हॉकी मुकाबले में पहले क्वाटर का खेल खत्म होने के बाद कीवी टीम 1-0 से आगे है।
भारत के खिलाफ पेरिस ओलंपिक में हॉकी मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले क्वार्टर में पहला गोल कर दिया है। अब कीवी हॉकी टीम इस मैच में 1-0 से आगे है।
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम पूल-बी में अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ मैच खेल रही है। भारतीय हॉकी टीम से इस बार टोक्यो ओलंपिक से बेहतर प्रदर्शन की सभी को उम्मीद है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुष डबल्स के इवेंट में भारत की सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पहले ग्रुप मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत की है। भारत की जोड़ी ने फ्रांस के खिलाफ ग्रुप सी के अपने मुकाबले में 21-17 और 21-14 से लगातार 2 सेटों में इस मुकाबले को अपने नाम किया।
बैडमिंटन में पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने ग्रुप-सी में फ्रांस की जोड़ी के खिलाफ पहले सेट को 21-17 से जीतने के साथ शानदार शुरुआत की है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में बैडमिंटन के पुरुष डबल्स में ग्रुप सी में भारत की सात्विसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का फ्रांस की जोड़ी के खिलाफ मुकाबला शुरू हो गया है।
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमनीत देसाई ने पेरिस ओलंपिक में टेबल टेनिस के प्रिलिमनरी राउंड में जॉर्डन के खिलाड़ी को 5 गेम तक चले मुकाबले में मात देने के साथ राउंड ऑफ 64 में अपनी जगह को पक्का कर लिया है।
पेरिस ओलंपिक में पुरुष सिंगल बैडमिंटन के इवेंट में लक्ष्य सेन ने ग्रुप एल में अपने पहले मुकाबले को लगातार 2 सेट में जीतने के साथ शानदार आगाज किया है। उन्होंने ग्वाटेमाला के खिलाड़ी केविन कॉर्डन को मात दी। सेन ने 21-8 और 22-20 से दोनों सेट को अपने नाम किया। लक्ष्य अब अपने अगले ग्रुप मुकाबले में बेल्जियम के खिलाड़ी जूलियन कैराग्गी का सामना करेंगे।
लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में पुरुष सिंगल में कॉर्डन केविन के खिलाफ अपने मुकाबले में पहले गेम को 21-8 से जीतने के साथ 1-0 की बढ़त बना ली है।
पेरिस ओलंपिक 2024 में बैडमिंटन में पुरुष सिंगल इवेंट में लक्ष्य सेन का मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होगा जिसमें उनका मैच ग्रुप एल में केविन कॉर्डन से होगा।
पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन बारिश की वजह से बाहरी क्ले कोर्ट पर होने वाले टेनिल डबल्स के मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 8:30 से पहले शुरू नहीं हो सकेंगे।
मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 10 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में 6 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 580 अंक के साथ मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं रिदम सांगवान ने 15वें स्थान पर रहीं जिस वजह से वह मेडल इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। मनु अब 28 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगी।
टेनिस में पुरुष डबल्स इवेंट में पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने पहुंची भारत की रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी का मुकाबला गेल मोनफिल्स और एडौर्ड रोजर वेसलिन से होना है जो बारिश की वजह से अब तक शुरू नहीं हो सका है।
पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 10 मीटर पिस्ट इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में 6 सीरीज में से दूसरी सीरीज के खत्म होने के बाद मनु भाकर 194 अंक के साथ चौथे नंबर पर बरकरार हैं तो वहीं रिदम सांगवान 184 अंक के साथ सीधे 26वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
पेरिस ओलंपिक में महिलाओं के 10 मीटर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड की पहली सीरीज खत्म होने के बाद भारत की मनु भाकर जहां चौथे स्थान पर हैं तो वहीं रिदम सांगवान 7वें नंबर पर हैं। इस राउंड के खत्म होने पर टॉप-8 एथलीट्स फाइनल में अपनी जगह को पक्का करेंगे।
महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर पर सभी की नजरें हैं। इस राउंड में मनु के अलावा रिदम सांगवान भी हिस्सा ले रही हैं। इस इवेंट में टॉप-8 पर खत्म करने वाले एथलीट्स मेडल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का करेंगी।
पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन में अब तक 5 देशों ने पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें चीन ने जहां 2 गोल्ड मेडल जीते हैं तो वहीं रिपब्लिक ऑफ कोरिया और यूएसए ने 1-1 सिल्वर मेडल तो वहीं ग्रेट ब्रिटेन और कजाकिस्तान ने 1-1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
चीन का पेरिस ओलंपिक 2024 के पहले दिन शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है जिसमें उन्होंने महिलाओं की सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड इवेंट में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। पहले दिन में चीन का ये दूसरा गोल्ड मेडल है।
शूटिंग में भारत के लिए एक और निराशजनक खबर आई जिसमें 10 मीटर पिस्टल के फाइनल इवेंट में सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा जगह बना पाने में सफल नहीं हो सके। सरबजोत 577 अंकों के साथ 9वें नंबर पर जबकि अर्जुन 574 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहे। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों को टॉप-8 में रहना था।
ओलंपिक 2024 में चीन ने पहला गोल्ड मेडल जीता है। वहीं कोरिया ने सिल्वर मेडल जीता है। यह मेडल उन्होंने शूटिंग में 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता है। चीन और कोरिया के बीच फाइनल खेला गया।
कजाकिस्तान ने ओलंपिक 2024 का पहला मेडल जीत लिया है। उन्होंने शूटिंग में बॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। यह मेडल उन्हें 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में मिला है।
एलावेनिल और संदीप 626.3 के कुल स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहे। चीन के हुआंग युटिंग और शेंग लिहाई क्वालीफिकेशन में टॉप पर रहे, उनके बाद कोरिया के केयूम जिह्योन और पार्क हाजुन दूसरे स्थान और कजाकिस्तान के एलेक्जेंड्रा ले और इस्लान सतपायेव तीसरे स्थान पर रहे। वहीं चौथी टीम जर्मनी की अन्ना जानसेन और मैक्सिमिलियन उलब्रिच की है।
रमिता और अर्जुन की जोड़ी फाइनल में नहीं पहुंच सकी है। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में छठे स्थान पर फिनिश किया है। भारतीय जोड़ी को अगले राउंड में जाने के लिए टॉप 4 में फिनिश करना था, जोकि वह कर नहीं सके।
रमिता और अर्जुन के लिए बस पांच और शॉट बचे हैं, वे पांचवें स्थान पर आ गए हैं। मुकाबला अब काफी रोमांचक होता नजर आ रहा है।
एलेवेनिल और संदीप ने अपनी दूसरी सीरीज पूरी कर ली है। उनका औसत 10.439 पढ़ता है। यह जोड़ी अभी 13वें स्थान पर है।
अर्जुन ने अपने 20 शॉट पूरे कर लिए हैं, यह उनके लिए 106.2 के कुल स्कोर के साथ एक शानदार सीरीज रही है। रमिता के पास दो और शॉट बाकी हैं। ये जोड़ी फिलहाल 8वें नंबर पर है। आपको बता दें कि पदक राउंड के लिए क्वालीफाई करने के लिए हमें टॉप चार में रहना होगा।
ओलंपिक में शूटिंग का खेल शुरू हो चुका है। जहां भारतीय एथलीट 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन राउंड में एलावेनिल वलारिवन/संदीप सिंह और रमिता जिंदल/अर्जुन बाबूता एक्शन में हैं।
रोइंह के क्वालीफाइंग राउंड के पहले हीट में भारत के हाथ निराशा लगी है। भारतीय एथलीट बलराज पनवार ने अपने हीट में चौथे स्थान पर फिनिश किया है। ऐसे में वह अगले राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं। अब उन्हें अगले राउंड में जगह बनाने के लिए रेपचेज राउंड में अच्छा करना होगा। जोकि कल यानी कि 28 जुलाई को होगा।
ओलंपिक में रोइंग का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय एथलीट बलराज पनवार रोइंग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह क्वालीफाइंग इवेंट है।
संपादक की पसंद