Paris Olympics 2024 Closing Ceremony: ओलंपिक 2024 का आयोजन इस बार फ्रांस की राजधानी पेरिस में किया गया। 11 अगस्त ओलंपिक 2024 का आखिरी दिन है। ओलंपिक में इस बार अमेरिका पहले स्थान पर रहा। उन्होंने 40 गोल्ड मेडल, 44 सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता। क्लोजिंग सेरेमनी के साथ अब ओलंपिक का अंत हो गया। अगले ओलंपिक गेम्स का आयोजन 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स में किया जाएगा।
पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी में टॉम क्रूज ने अपने स्टंट के साथ एंट्री ली है। टॉम क्रूज को ओलंपिक फ्लैग लेकर अमेरिका जाते हुए दिखाया गया है। लॉस एंजिल्स में अगले ओलंपिक गेम्स का आयोजन किया जाना है।
फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी की शुरुआत हो गई है। जहां पेरिस की मेयर ओलंपिक फ्लैग के साथ स्टेडियम में पहुंची। उन्होंने IOC के अध्यक्ष को फ्लैग दिया। IOC के अध्यक्ष ने इस फ्लैग को लॉस एंजिल्स के मेयर को थमाया है। ओलंपिक 2028 का आयोजन लॉस एंजिल्स में किया जाना है। लॉस एंजिल्स अमेरिका का एक शहर है। फ्लैग हैंडओवर के बाद अमेरिका का राष्ट्रगान गाया जा रहा है। इसी के साथ ओलंपिक 2024 का समापन हो गया।
पेरिस 2024 के आयोजन समिति और IOC के अध्यक्ष ने अपना भाषण पूरा कर लिया है। अब ओलंपिक एंथम गाया जा रहा है। इसके बाद टॉर्च हैंडओवर सेरेमनी का आयोदन किया जाएगा। जहां पेरिस मेयर लॉस एंजेलिस की मेयर को ओलंपिक 2028 के लिए फ्लैग हैंडओवर करेगी।
पेरिस 2024 के आयोजन समिति के अध्यक्ष, तीन बार के कैनो ओलंपिक चैंपियन टोनी एस्टांगुएट , अपना समापन भाषण दे रहे हैं। मंच पर उनके साथ पांच महाद्वीपों और ROC का प्रतिनिधित्व करने वाले छह एथलीट भी मौजूद हैं। वहीं IOC के अध्यक्ष भी उनके साथ हैं। इसके बाद वह अपना भाषण देंगे।
परम्परा के अनुसार, ग्रीक ध्वज और राष्ट्रगान को प्रस्तुत किया जा रहा है क्योंकि पहले ओलंपिक का आयोजन 1896 में एथेंस में किया गया था। एथेंस ग्रीस की राजधानी है।
लाइट शो के बीच रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां फ्रांस के 280 कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं। ये कलाकर रिकॉर्ड्स नाम के थीम पर परफॉर्म कर रहे हैं।
क्लोजिंग सेरेमनी में लाइट शो की शुरुआत हो गई है। लाइटों का इस्तेमाल करके क्लोजिंग सेरेमनी में अद्भुत शो किया जा रहा है।
परम्परा के अनुसार, इस कार्यक्रम में खेलों की अंतिम स्पर्धा, जो कि महिलाओं की मैराथन स्पर्धा है, का विजय समारोह भी शामिल होगा। नीदरलैंड के हसन सिफान ने मैराथन 2:22:55 सेकंड में पूरी करके स्वर्ण पदक जीता। अस्सेफा टिग्स्ट दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत और हेलेन ओबिरी को कांस्य पदक मिला।
संयुक्त राज्य अमेरिका के एथलीट, जो 2024 ओलंपिक खेलों के विजेता हैं, स्टेड डी फ्रांस में एथलीटों की परेड के लिए पहुंचने वाले अंतिम खिलाड़ी थे।
ध्वजवाहकों द्वारा अपने नेशनल ध्वज ले जाने के बाद, बाकी एथलीट स्टेड डी फ्रांस में होने वाले कार्यक्रम के लिए पहुंचने लगे हैं।
सभी 100 देशों के ध्वजवाहक स्टेड डी फ्रांस पहुंचने लगे हैं। पदक विजेता मनु भाकर और पीआर श्रीजेश गर्व से भारत का तिरंगा झंडा थामे हुए हैं, जबकि प्रशंसक अपनी पसंदीदा टीमों के लिए जोरदार स्वागत कर रहे हैं।
फ्रांसीसी गायक जाहो डी सागाजान ने स्टेड डी फ्रांस के बाहर समापन समारोह में एडिथ पियाफ के गीत 'सूस ले सिएल डी पेरिस' से शुरुआत की।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह की शुरुआत की।
पेरिस ओलंपिक 2024 के क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत हो गई है। पेरिस के स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है।
क्लोजिंग सेरेमनी कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक रूप से ओलंपिक मशाल को बुझाने के साथ होगी। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के चीफ थॉमस बाख और आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट अपने भाषण देंगे। भारतीय समयानुसार क्लोजिंग सेरेमनी की शुरुआत रात 12:30 बजे (सोमवार) से होगी। यह कार्यक्रम दो घंटे और तीस मिनट तक चलेगा।
संपादक की पसंद