1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Paris Olympics 2024: भारत को कुश्ती में भी मिल सकता है मेडल, इन खिलाड़ियों से उम्मीद

Paris Olympics 2024: भारत को कुश्ती में भी मिल सकता है मेडल, इन खिलाड़ियों से उम्मीद

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 16, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Jul 16, 2024 06:38 pm IST

Paris Olympics 2024: इस बार के ओलंपिक में बाकी खेलों के अलावा कुश्ती में भी भारत का एक बड़ा दल नजर आएगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार इस खेल में भी भारत कुछ मेडल जरूर जीतेगा।

vinesh phogat- India TV Hindi
भारत को कुश्ती में भी मिल सकता है मेडल Image Source : GETTY

Paris Olympics 2024 wrestling:  आने वाले कुछ ही ​दिन में पूरी दुनिया पर पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक का रोमांच सिर चढ़कर बोलने वाला है। भारतीय खिलाड़ियों की बड़ी फौज इस वक्त पेरिस में तैयारी कर रही है। ये बात और है कि ये ओलंपिक पेरिस के नाम से जाने जाएंगे, लेकिन इनका आयोजन इस बार फ्रांस के 16 अलग अलग शहरों में भी किया जा रहा है। पिछले कुछ साल में भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक के अलावा बाकी खेलों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे इस बार भी पदक जीतने की उम्मीद लगाई जा रही है। खास तौर पर कुश्ती में। कुश्ती में भारतीय खिलाड़ी विरोधी खिलाड़ी से भिड़कर मेडल जीतकर ला सकते हैं। चलिए एक नजर इस पर डालते हैं कि भारत के कौन कौन से खिलाड़ी इस बार ओलंपिक में कुश्ती के मैदान में नजर आने वाले हैं। 

भारत को कुश्ती में पदक जीतने की उम्मीद 

कुश्ती में भारत के अमित पंघल चुनौती पेश करते हुए दिखाई ​देंगे। वे 53 ​किलोभार वर्ग में खेलेंगे। इसके अलावा विनेश फोगाट का भी नाम आप सभी जानते ही हैं। वे 50 किलोभार वर्ग में नजर आएंगी। उनके अलावा अंशु मलिक 57 और रितिका हुड्डा 76 किलोभार वर्ग में विरोधी ​खिलाड़ी से भिड़ती हुई दिखाई देंगी। निशा दहिया 68 किलोभार वर्ग में दिखाई देंगी। वहीं भारत के अमन सेहरावत 57 किलो फ्री स्टाइल में विरोधी खिलाड़ी से भिड़ेंगे। ओलंपिक भले ही 26 जुलाई से शुरू हो जाएंगे, लेकिन ​कुश्ती के लिए आपको 5 अगस्त तक का इंतजार करना होगा। इसके बाद 11 अगस्त तक कोई ना कोई मेडल तो भारत के पास आ ही जाएगा, इसकी पूरी उम्मीद की जानी चाहिए। 

भारत में इस तरह से देख सकते हैं ओलंपिक के मुकाबले

अच्छी बात ये है कि भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के लिए आपको रात में ज्यादा देर तक जागना नहीं पड़ेगा। आप शाम को आराम से अपने टीवी और मोबाइल पर ये मुकाबले देख सकते हैं। आपको हमने पहले ही बताया है कि इस बार मोबाइल पर जियो सिनेमा और टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के अलावा दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप ओलंपिक देख पाएंगे। जब भारत के मुकाबले होंगे तब तो आपको देखना ही चाहिए। इतना ही नहीं आपको बता दें कि जहां अभी आप ये खबर पढ़ रहे हैं यानी इंडिया टीवी, यहां पर भी आपको पल पल ही खबर हम देते रहेंगे। 

भारत का बड़ा दल इस बार करेग प्रतिनिधत्व 

पेरिस ओलंपिक में इस बार जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार कुल मिलाकर दुनियाभर के 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते हुए दिखाई देंगे। इस बार 32 खेलों की कुल मिलाकर 329 स्पर्धाएं हो रही हैं। भारत के 115 से ज्यादा ए​थलीट इन खेलों में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुके हैं। देखना हो​गा कि इस बार भारत के पास कितने मेडल आते हैं और उसमें कितने गोल्ड मेडल होते हैं। खास तौर पर कुश्ती के  भाला फेंक, बैडमिंटन, शूटिंग, हॉकी और बॉक्सिंग में मेडल की उम्मीद अभी लगाई जा रही है। बाकी कोई खिलाड़ी अगर छुपा ​रुस्तम निकल जाए तो बात अलग है। 

यह भी पढ़ें 

Olympics 2024: हॉकी में भारत ने जीते हैं इतने मेडल, इस बार ये खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में

Olympics 2024 के बैडमिंटन इवेंट में भारत की ओर से भाग लेंगे ये 7 खिलाड़ी, फैंस को गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल