1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL: दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को रोमांचक मुकाबले में दी मात, जीत में चमके नवीन कुमार

PKL: दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को रोमांचक मुकाबले में दी मात, जीत में चमके नवीन कुमार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 08, 2022 10:04 pm IST,  Updated : Jan 08, 2022 10:04 pm IST

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में शनिवार को दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी। दिल्ली की जीत में नवीन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को हराया- India TV Hindi
दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को हराया Image Source : TWITTER/ PROKABADDI

Highlights

  • शनिवार को दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी
  • दिल्ली की जीत में नवीन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया
  • दबंग दिल्ली अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल रही

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में शनिवार को दबंग दिल्ली ने यूपी योद्धा को 37 - 33 से शिकस्त दी। दिल्ली की जीत में नवीन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की टीम के डिफेंडरों ने अपने आक्रामक टैकल से नवीन कुमार को काफी परेशान किया लेकिन इस युवा रेडर ने फिर भी सुनिश्चित किया कि दिल्ली की टीम विजेता बने।

 यूपी योद्धा के लिये प्रदीप नरवाल और सुरेंदर गिल ने नौ नौ अंक जुटाये। लेकिन उनका दुर्भाग्य था कि नवीन कुमार ने अपनी टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया जिन्होंने 18 अंक जुटाये। इस नतीजे से दबंग दिल्ली अंक तालिका में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंचने में सफल रही। यूपी योद्धा की टीम पहले हाफ में 18-13 से आगे बनी हुई थी। दूसरे हाफ में नवीन ने कमाल का प्रदर्शन दिया और जब मैच में केवल पांच मिनट का खेल बचा था तब उनके सुपर 10 से दिल्ली की टीम ने तीन अंक की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद दिल्ली ने यूपी योद्धा के रेडर को कोई मौका नहीं दिया और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल