1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. PKL: दबंग दिल्ली जीता, गुजरात और यूपी योद्धा का मैच हुआ टाई

PKL: दबंग दिल्ली जीता, गुजरात और यूपी योद्धा का मैच हुआ टाई

 Edited By: India TV Tech Desk
 Published : Dec 30, 2021 07:27 am IST,  Updated : Dec 30, 2021 07:37 am IST

दबंग दिल्ली ने बुधवार को प्रो कबड्डी लीग के एकतरफा मुकाबले में पिछली बार की चैंपियन बंगाल वारियर्स को 52–35 से शिकस्त दी। जबकि गुजरात जाइंट्स और यूपी योद्धा के बीच खेला गया एक अन्य मैच 32-32 से बराबरी पर छूटा।

 Dabang Delhi- India TV Hindi
PKL: Dabang Delhi won Image Source : TWITTER/PROKABADDI

Highlights

  • दबंग दिल्ली ने पिछली बार की चैंपियन बंगाल वारियर्स को 52–35 से शिकस्त दी
  • नवीन कुमार ने पीकेएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 25 रेड में 24 अंक जुटाए
  • गुजरात जाइंट्स और यूपी योद्धा के बीच खेला गया मैच 32-32 से बराबरी पर छूटा

नवीन कुमार के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने बुधवार को प्रो कबड्डी लीग के एकतरफा मुकाबले में पिछली बार की चैंपियन बंगाल वारियर्स को 52–35 से शिकस्त दी। जबकि गुजरात जाइंट्स और यूपी योद्धा के बीच खेला गया एक अन्य मैच 32-32 से बराबरी पर छूटा। गुजरात ने मैच में अधिकतर समय बढ़त बनाये रखी थी और हाफ टाइम तक वह 20-14 से अच्छी बढ़त पर था। यूपी योद्धा ने हालांकि दूसरे हाफ में जबर्दस्त वापसी की और मैच को बराबरी पर ला दिया।

 
दिल्ली और बंगाल के मैच में नवीन ने पीकेएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 25 रेड में 24 अंक जुटाए। इससे दबंग दिल्ली ने पिछले सत्र के फाइनल में इसी टीम के खिलाफ हार का बदला चुकता कर दिया। बंगाल वारियर्स के पास नवीन का कोई जवाब नहीं था और उन्हें विरोधी टीम के डिफेंस को भेदने में कोई परेशानी नहीं हुई। नवीन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली की टीम ने शुरुआती 12 मिनट में ही दो बार विरोधी टीम को ‘आलआउट’ करके 21-7 की बड़ी बढ़त बना ली। नवीन ने जल्द ही लीग में अपना लगातार 25वां सुपर 10 (10 अंक) बनाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल