1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधु हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से हुई बाहर, डेनमार्क की खिलाड़ी ने दी करारी मात

पीवी सिंधु हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर से हुई बाहर, डेनमार्क की खिलाड़ी ने दी करारी मात

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 10, 2025 01:38 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 04:19 pm IST

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु का हांगकांग ओपन में पहले दौर से ही सफर खत्म हो गया जिसमें उन्हें डेनमार्क की खिलाड़ी से 3 सेट तक चले मुकाबले में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

PV Sindhu- India TV Hindi
पीवी सिंधु Image Source : PTI

हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की स्टार महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली, जिसमें उनका सफर पहले ही दौर पर खत्म हो गया। हांगकांग ओपन में भारतीय महिला टीम का राउंड 32 में पहला मुकाबला डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन से हुआ जिसमें तीन सेटों तक चले इस मैच में सिंधु को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु के लिए ये हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

पहला सेट जीतने के बाद गंवाए अगले दोनों सेट

पीवी सिंधु ने डेनमार्क की खिलाड़ी लाइन क्रिस्टोफरसन के खिलाफ महिला सिंगल्स मैच में शुरुआत काफी अच्छी की जिसमें वह पहले सेट को 21-15 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रही। इसके बाद दूसरे सेट में डेनमार्क की खिलाड़ी ने शानदार वापसी करने के साथ सिंधु को 16-21 के अंतर से मात दी और मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। वहीं इस मुकाबले के तीसरे और निर्णायक सेट में दोनों प्लेयर्स के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली और इसमें सिंधु को क्रिस्टोफरसन के खिलाफ 19-21 के अंतर से हार मिली और वह हांगकांग ओपन टूर्नामेंट में पहले ही दौर से बाहर हो गई।

पीवी सिंधु की ये क्रिस्टोफरसन के खिलाफ पहली हार है। वहीं सिंधु के साल 2025 के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो स्विस और जापान ओपन से जल्‍दी बाहर हो गई थी। वहीं उन्‍होंने वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में क्‍वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। इसके अलावा रुतपर्णा पांडा और श्वेतपर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी को राउंड-32 के मैच में हांगकांग की जोड़ी ओई की वेनेसा पांग और सुम याउ वोंग से मात्र सीधे सेटों में 17-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा।

लक्ष्य सेन और एचएस प्रणॉय ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह

भारत की तरफ से पीवी सिंधु के अलावा हांगकांग ओपन में लक्ष्य सेन, एचएस प्रणॉय और किरन जॉर्ज भी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें तीनों का राउंड ऑफ 32 में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने अगले राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया। इसके अलावा डबल्स में चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने भी पहले राउंड में जीत हासिल करने के साथ अंतिम 16 में अपनी जगह को बना ली है।

ये भी पढ़ें

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे में बड़ा बदलाव, तीसरे मैच का बदला गया वेन्यू

Asia Cup में एमएस धोनी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल