1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोड्री को मिला बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड, यहां देखें फुल अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोड्री को मिला बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड, यहां देखें फुल अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 20, 2026 09:51 am IST,  Updated : Jul 20, 2026 12:08 pm IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही स्पेन के खिलाड़ी रोड्री ने गोल्डन बॉल का अवॉर्ड अपने नाम किया।

FIFA World Cup Winner- India TV Hindi
फीफा वर्ल्ड कप विनर Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच स्पेन और अर्जेंटीना के बीच न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम के बीच खेला गया। इस मैच में स्पेन ने आखिरी समय में एक गोल करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से मात दी और इसके साथ ही 16 साल के बाद दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। स्पेन ने अर्जेंटीना का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी तोड़ दिया। इस जीत के बाद स्पेन टीम के कप्तान रोड्री ने टूर्नामेंट के बेस्ट खिलाड़ी का गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता।

स्पेन के गोलकीपर ने जीता गोल्डन ग्लव अवॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में किलियन एम्बाप्पे को गोल्डन बूट का अवॉर्ड मिला और इसके साथ ही उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है। वह लगातार दो वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। उनके बाद बेस्ट गोलकीपर का गोल्डन ग्लव अवॉर्ड स्पेन के उनाई सिमोन ने जीता। स्पेन के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 8 मैचों में सिर्फ एक ही गोल पड़ा। जबकि स्पेन के ही पाउ कुबारासी ने अपनी ही टीम के लामिन यमाल को पछाड़कर बेस्ट युवा खिलाड़ी का अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कुबारासी स्पेन के लिए सेंटर बैक की भूमिका में खेलते हैं। वहीं नीदरलैंड की टीम ने फेयर प्ले अवॉर्ड जीता।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

अवॉर्ड  विनर्स
गोल्डन बॉल (बेस्ट प्लेयर) रोड्री (स्पेन)
गोल्डन बूट (टॉप गोल स्कोरर) किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) – 10 गोल
गोल्डन ग्लव (बेस्ट गोलकीपर) उनाई सिमोन (स्पेन)
बेस्ट यंग प्लेयर पाउ कुबारसी (स्पेन)
फेयर प्ले अवॉर्ड नीदरलैंड्स

फाइनल मैच में एक भी गोल नहीं कर सके लियोनेल मेसी

फाइनल मैच में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के पास गोल्डन बूट जीतने का मौका था। ऐसा करने के लिए उन्हें इस मैच में कम से कम दो गोल करने की जरूरत थी। लेकिन फाइनल में मेसी का जादू नहीं चला। इस मैच में वह एक भी गोल नहीं कर सके। मेसी अब तक दो बार गोल्डन बॉल भी जीत चुके हैं और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें तीसरी बार भी ये अवॉर्ड मिलेगा लेकिन ये अवॉर्ड भी उन्हें नहीं मिला। मैनचेस्टर सिटी के मिडफील्डर रोड्री ने टूर्नामेंट में कोई गोल नहीं किया लेकिन मिडफील्ड में पासिंग और गेंद पर कंट्रोल रखने के कारण वह स्पेन की जीत के सूत्रधार रहे। इस वजह से उन्हें अंत में गोल्डन ग्लव का अवॉर्ड मिला। वह चैम्पियंस लीग, बलोन डिओर और वर्ल्ड कप जीतने वाले 11वें मेंस खिलाड़ी बने हैं।

यह भी पढ़ें

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार के बाद टूटे लियोनेल मेसी, फूट-फूटकर रोने का वीडियो हुआ वायरल

स्पेन की जीत के जश्न में मंच पर डटे रहे डोनाल्ड ट्रंप, अधिकारियों ने जबरन हटाया, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल