1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. UCL 2021–22: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम चैंपियंस लीग से बाहर, एटलेटिको ने 1-0 से हराया

UCL 2021–22: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम चैंपियंस लीग से बाहर, एटलेटिको ने 1-0 से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2022 12:37 pm IST,  Updated : Mar 16, 2022 12:37 pm IST

यूएफा चैंपियंस लीग राउंड ऑफ-16 के दूसरे लेग के मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम के लिए लेफ्ट बैक रेनान लोदी ने मैच का एकमात्र गोल किया। 

Atletico Madrid beat Man U- India TV Hindi
Atletico Madrid beat Man U Image Source : TWITTER/ CHAMPIONSLEAGUE

Highlights

  • एटलेटिको मैड्रिड ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया
  • टीम के लिए लेफ्ट बैक रेनान लोदी ने मैच का एकमात्र गोल किया
  • पहले लेग के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था

यूएफा चैंपियंस लीग राउंड ऑफ-16 के दूसरे लेग के मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम के लिए लेफ्ट बैक रेनान लोदी ने मैच का एकमात्र गोल किया। पहले लेग के मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1-1 से बराबर रहा था। दोनों लेग क आधार पर एटलेटिको की टीम से 2-1 से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

मुकाबले में मैनचेस्टर की टीम ने आक्रामक शुरुआत की और एटलेटिको की गोल की तरफ धावा बोलना शुरू कर दिया। मैच के शुरुआती मिनटों में ही इलंगा के पास गोल करने का शानदार मौका आया लेकिन उनके नजदीक से लगाए गए शॉट का एटलेटिको के गोलकीपर यैन ओबलाक ने शानदार बचाव किया। इसके बाद एटलेटिको ने भी जबावी हमले बोलने शुरु कर दिए। पहले हाफ में ही रोड्रिगो डी पॉल के लंबी दूरी से लगाए गए शॉट का मैनचेस्टर के गोलकीपर डेविड हे हेया ने शानदार बचाव किया। हालांकि मैच के 41 वें मिनट में रेनान लोदी ने शानदार हेडर लगा टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 

दूसरे हाफ में एटलेटिको ने शानदार डिफेंसिव खेल दिखाया और मैनचेस्टर के हर हमले को नाकाम कर दिया। साथ ही गोलकीपर ओबलाक ने कई मौकों पर शानदार बचाव कर टीम को क्वार्टर फाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एक अन्य मुकाबले में बेनफीका ने एजैक्स को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमों के बीच फर्स्ट लेग का मुकाबला 2-2 गोल से बराबरी पर रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल