1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूसी खिलाड़ी एलेक्सेइ मिरांचुक ने पेश की दोस्ती की मिशाल, गोल करने के बाद नहीं मनाया जश्न

रूसी खिलाड़ी एलेक्सेइ मिरांचुक ने पेश की दोस्ती की मिशाल, गोल करने के बाद नहीं मनाया जश्न

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 01, 2022 03:58 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 03:58 pm IST

अटलांटा के रूसी फुटबॉलर एलेक्सेइ मिरांचुक ने सीरि ए फुटबॉल में आखिरी गोल करने के बाद सिर नीचे झुकाये रखा और गोल का कोई जश्न नहीं मनाया। 

File photo of Aleksei Miranchuk of Russia- India TV Hindi
File photo of Aleksei Miranchuk of Russia Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • अटलांटा के रूसी फुटबॉलर ने गोल के बाद नहीं मनाया कोई जश्न
  • मिरांचुक ने सीरि ए फुटबॉल में आखिरी गोल करने के बाद सिर नीचे झुकाये रखा
  • मैच में अटलांटा ने सैंपडोरिया पर 4-0 से जीत हासिल की

अटलांटा के रूसी फुटबॉलर एलेक्सेइ मिरांचुक ने सीरि ए फुटबॉल में आखिरी गोल करने के बाद सिर नीचे झुकाये रखा और गोल का कोई जश्न नहीं मनाया। इस मैच में अटलांटा ने सैंपडोरिया पर 4-0 से जीत हासिल की। रूस की राष्ट्रीय टीम को फीफा विश्व कप के क्वालीफाइंग मैचों में भाग लेने से रोक दिया गया है।

यूक्रेन पर सैन्य हमले के कारण रूस खेल जगत में अलग थलग पड़ता दिख रहा है। मिरांचुक ने चार डिफेंडरों को छकाकर शानदार तरीके से गोल किया था लेकिन गोल करने के तुरंत बाद हाथ उठाकर संकेत दिया कि वह कोई जश्न नहीं मनायेंगे। मिरांचुक अटलांटा टीम के साथी खिलाड़ी यूक्रेन के रूस्लान मालिनोवस्की के दोस्त हैं। इससे पहले रूस्लान ने यूरोपा लीग में बृहस्पतिवार को ओलंपियाकोस के खिलाफ मैच में गोल करने के बाद अपनी जर्सी उतार दी थी और उनकी टीशर्ट पर लिखा था ‘ नो वार इन यूक्रेन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल