1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. SAFF U-17 Championships: भारत ने बांग्लादेश को 2-1 से हराया, नेपाल से होगी खिताबी भिड़ंत

SAFF U-17 Championships: भारत ने बांग्लादेश को 2-1 से हराया, नेपाल से होगी खिताबी भिड़ंत

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Sep 13, 2022 08:55 am IST,  Updated : Sep 13, 2022 10:46 am IST

SAFF U-17 Championships: भारतीय फुटबॉल टीम बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची।

Indian u17 football team, ind vs ban, saff football championship- India TV Hindi
Indian u17 football team Image Source : INDIAN FOOTBALL TWITTER

SAFF U-17 Championships: भारतीय फुटबॉल टीम SAFF अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने सोमवार को बांग्लादेश को 2-1 से हरा दिया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नेपाल ने मेजबान श्रीलंका को 6-0 से हराया। अब 14 सिंतबर को खिताबी मुकाबले में भारत का सामना नेपाल से होगा। 

मैच की बात करें तो भारत के लिए टीम के स्ट्राइकर थंगलसुन गंगटे ने दोनों गोल किए। जबकि बांग्लादेश की तरफ से मिराजुल इस्लाम ने पेनल्टी का फायदा उठाकर एक गोल किया। दोनों टीमों के बीच यहां कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ने पहले हाफ में कई मौके भी बनाये लेकिन कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही। 16वें मिनट में भारत को अच्छा मौका मिला था लेकिन यह प्रयास नाकाम रहा। 

भारत ने हालांकि दूसरे हाफ में आक्रामकता दिखायी और पांच मिनट बाद ही बढ़त हासिल कर ली। स्ट्राइकर गंगटे ने विपक्षी टीम के डिफेंडर को छकाते हुए गोलकीपर की दाहिनी ओर शॉट लगाया जो गोल में तब्दील हो गया। सात मिनट बाद भारतीय टीम ने बढ़त दोगुनी कर दी। भारतीय टीम ने यह गोल जवाबी हमले में किया। वानलापेका गुइटे के शॉट को गंगटे ने गोल की ओर दिशा दी और टीम 2-0 से आगे हो गयी। हालांकि बांग्लादेश की टीम ने स्ट्राइकर मीराजुल की बदौलत जीत का अंतर कम किया जिन्होंने पेनल्टी पर गोल किया।

गंगटे ने 51वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद गंगटे ने एक और गोल कर टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी। भारत के पास एकतरफा जीत हासिल करने का मौका था लेकिन 62वें मिनट में इस्लाम ने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर बांग्लादेश का खाता खोल दिया।

भारतीय टीम

वनलालपेका गुइटे, रिकी मीतेई, मुकुल पंवार, मनजोत सिंह धामी, गुरनाज सिंह ग्रेवाल, कोरौ सिंह, थांगलसुन गंगटे, बॉबी सिंह मालेमंगम्बा सिंह थोकचोम, डैनी मीतेई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल