1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-नाडिया की जोड़ी एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पहुंची

सानिया-नाडिया की जोड़ी एडीलेड इंटरनेशनल के सेमीफाइनल में पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 06, 2022 02:40 pm IST,  Updated : Jan 06, 2022 02:40 pm IST

सानिया और नाडिया की जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को 55 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 6-0 1-6 10-5 से शिकस्त दी।

Sania-Nadiia pair enter semifinals of Adelaide International- India TV Hindi
Sania-Nadiia pair enter semifinals of Adelaide International Image Source : GETTY

Highlights

  • अब सानिया-नाडिया की जोड़ी का सामना अंतिम चार में एशले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स की जोड़ी से होगा
  • सानिया और नाडिया की जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को 55 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 6-0 1-6 10-5 से शिकस्त दी

भारत की सानिया मिर्जा और उनकी उक्रेन की जोड़ीदार नाडिया किचेनोक ने गुरूवार को कड़े मुकाबले में अमेरिका की शेल्बी रोजर्स और ब्रिटेन की हीथर वाटसन को हराकर एडीलेड इंटरनेशनल 1 डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

 

सानिया और नाडिया की जोड़ी ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को 55 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में 6-0 1-6 10-5 से शिकस्त दी। अब सानिया-नाडिया की जोड़ी का सामना डब्ल्यूटीए 500 टूर्नामेंट के अंतिम चार में एशले बार्टी और स्टोर्म सैंडर्स की जोड़ी से होगा।

लियोनेल मेसी कोविड नेगेटिव आने के बाद लौटे पेरिस

सानिया और नाडिया ने इससे पहले पहले दौर में गैब्रिएला दाब्रोवस्की और गियूलियाना ओल्मोस की जोड़ी को 1-6 6-3 10-8 से हराया था। एडीलेड टूर्नामेंट 17 जनवरी से मेलबर्न में शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन ग्रैंडस्लैम की तैयारी का टूर्नामेंट है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल