1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण जीता, जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को पछाड़ा

सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण जीता, जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को पछाड़ा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 01, 2022 04:47 pm IST,  Updated : Mar 01, 2022 04:47 pm IST

भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने इस साल के पहले आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

File photo of Saurabh Chaudhary- India TV Hindi
File photo of Saurabh Chaudhary Image Source : TWITTER/ SAI MEDIA

Highlights

  • सौरभ चौधरी ने पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
  • स्वर्ण पदक विजेता चौधरी ने गोल्ड मेडल के मुकाबले में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को पछाड़ा
  • रूस के अर्टेम चेरनोसोव ने कांस्य पदक जीता

भारत के स्टार निशानेबाज सौरभ चौधरी ने इस साल के पहले आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चौधरी ने गोल्ड मेडल के मुकाबले में जर्मनी के माइकल श्वाल्ड को पछाड़ा। रूस के अर्टेम चेरनोसोव ने कांस्य पदक जीता। यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले के कारण उसका ध्वज हटा दिया गया था।

खेल की दुनिया ने रूस और उनके खिलाड़ियों पर लगाए ये बड़े प्रतिबंध, जानें यहां

ओलंपियन और युवा ओलंपिक स्वर्ण जीत चुके चौधरी क्वालीफिकेशन में 584 स्कोर करके तीसरे स्थान पर थे। उन्होंने रिले वन के आखिरी चरण में 38 स्कोर करके पहला स्थान पाया। पदक के मुकाबले में उन्होंने 42 .5 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत की एशा सिंह, श्री निवेता और रूचिता विनेरकर चुनौती पेश करेंगी। बता दें कि टूर्नामेंट में 60 देशों के 500 से अधिक निशानेबाज भाग ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल