1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दुबई में फंसी पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा!

दुबई में फंसी पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा!

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 02, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Mar 02, 2026 12:18 pm IST

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। सिंधू का ऑल इंग्लैंड ओपन में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

PV Sindhu- India TV Hindi
पीवी सिंधू Image Source : AFP

PV Sindhu: पीवी सिंधू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सिंधू का 3 मार्च से शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में खेलना बहुत मुश्किल हो गया है। ईरान पर US की बमबारी और उसके चलते मिडिल-ईस्ट में एयर स्पेस बंद होने के कारण वह दुबई में फंसी हुई हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के चलते पूरे मिडिल-ईस्ट में अफरा-तफरी का माहौल है। दुबई समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद है। यही वजह है कि भारतीय शटलर पीवी सिंधू दुबई से इंग्लैंड के लिए उड़ान नहीं भर पा रही हैं। अब उनके टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल हो गया है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सिंधू के लिए युद्ध के इस माहौल में इंग्लैंड जाना लगभग नामुमकिन है। 

दुबई में कोच के साथ फंसी सिंधू

दरअसल, सिंधू अपने इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई में हैं। सिंधू जब अपने कोच के साथ दुबई एयरपोर्ट पर मौजूद थी, तभी पास में हुए एक धमाके में वह बाल-बाल बची। हालांकि, बाद में उन्हें एक सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

भारतीय स्टार का पहले राउंड में थाईलैंड की सुपनिडा कटेथोंग से मुकाबला होना था, लेकिन दुबई का एयरस्पेस और एयरपोर्ट बंद होने की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ेगा। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन यानी BWF भी हालात पर कड़ी नजर रख रहा है। BWF रियल-टाइम में हालात की निगरानी कर रहा है और देरी या रूट में बदलाव का सामना कर रहे डेलीगेशन की मदद के लिए तैयारी की प्लानिंग में जुटा है।

लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी पहुंचे इंग्लैंड

सिंधु का हिस्सा लेना अभी पक्का नहीं है, लेकिन उनके कुछ साथी शटलर सिंगापुर और अफ्रीका के दूसरे रास्तों से बर्मिंघम पहुंच गए हैं। हालांकि, यह देखना बाकी है कि लंबी और थका देने वाली यात्रा उनकी तैयारियों पर कैसा असर डालेगी। भारत के टॉप मेन्स सिंगल्स कंटेंडर लक्ष्य सेन और उभरते हुए युवा आयुष शेट्टी बिना किसी यात्रा की दिक्कत के पहुंच गए हैं। लक्ष्य का मुकाबला दुनिया के नंबर 1 चीन के शि यूकी से होगा, जबकि आयुष का मुकाबला पहले राउंड में इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से होगा। लक्ष्य के लिए शि के खिलाफ यह एक और मुश्किल परीक्षा होगी। लक्ष्य चीनी खिलाड़ी के खिलाफ अपने पिछले पांच में से चार मुकाबलों में हार चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का बड़ा धमाका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

IND vs WI: ड्रिंक्स ब्रेक में लेजर शो पर भड़के गावस्कर-शास्त्री, कहा- ऐसे तमाशों की जरूरत नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल