1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टीम इंडिया ने जीता एशियाई चैंपियनशिप, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

टीम इंडिया ने जीता एशियाई चैंपियनशिप, पीएम मोदी ने भी दी बधाई

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 01, 2023 04:24 pm IST,  Updated : Jul 01, 2023 04:24 pm IST

भारत ने ईरान को एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में के फाइनल में हराकर 8वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

Indian Kabaddi Team- India TV Hindi
भारतीय कबड्डी टीम Image Source : PTI

भारत और ईरान के बीच कबड्डी एशियाई चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कोरिया के बुसान में डोंग-यूई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सेओकडांग सांस्कृतिक केंद्र में खेला गया। इस फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 42-32 के अंतर से हरा दिया। भारत के इस खिताब को जीतते ही चारों तरफ बधाईयां आनी शुरु होगी। भारत के प्रधानमंत्री ने भी इस मौके पर टीम इंडिया को बधाई दी।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरिया में मिली जीत के बाद शनिवार को भारतीय टीम को बधाई दी है।

PM ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने ट्विटर पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा कि “हमारी अभूतपूर्व कबड्डी टीम को 8वीं बार एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर बधाई! अपने असाधारण प्रदर्शन और उल्लेखनीय टीम प्रयास के माध्यम से, उन्होंने खेल की सच्ची भावना का प्रदर्शन किया है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'' अब तक खेले गए पिछले नौ संस्करणों में यह भारत का आठवां खिताब था जबकि ईरान ने एक बार 2003 में खिताब जीता था।

कैसा रहा मैच का हाल

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम खेल के पहले पांच मिनट में ईरान से पिछड़ गई। हालाँकि, डिफेंडरों के कुछ टैकल पॉइंट और पवन सहरावत और असलम इनामदार की सफल रेड ने ईरान को 10वें मिनट में मैच का पहला ऑल-आउट दे दिया। भारतीय कप्तान पवन सहरावत ने इस मैच में सुपर 10 के साथ आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया। मैच के पहले हाफ में भारतीय टीम ने 23-11 की लीड बनाई रखी। इसके बाद दूसरे हाफ में ईरानी कप्तान मोहम्मदरेज़ा शादलौई चियानेह ने दो अंकों की रेड के बाद सुपर रेड के साथ 29वें मिनट में टीम इंडिया को पहला ऑल आउट दिया। मैच का अंतिम दो मिनट काफी रोमांचक रहा। अंतिम के दो मिनट में स्कोर 38-31 का था। हालांकि टीम इंडिया ने अपने इस लीड को इन अंतिम पलों में और बड़ी लिया और मैच का स्कोर 42-32 कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल