1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विक्टोरिया अजारेंका ने इलिना स्वितोलिना को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में बनाई जगह

विक्टोरिया अजारेंका ने इलिना स्वितोलिना को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2022 11:30 am IST,  Updated : Jan 21, 2022 11:30 am IST

अजारेंका ने 17 विनर जमाये जबकि स्वितोलिना ने लगातार सहज गलतियां की। मेलबर्न पार्क में 2012 और 2013 में खिताब जीतने वाली अजारेंका ने यह मैच 6-0, 6-2 से जीता। 

Victoria Azarenka, Elina Svitolina, Australian Open- India TV Hindi
Victoria Azarenka Image Source : GETTY
ऑस्ट्रेलियाई ओपन में दो बार की चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका ने 15वीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना को सीधे सेटों में हराकर शुक्रवार को इस टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया जबकि फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्रेसीकोवा पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके आगे बढ़ने में सफल रही। 
 
अजारेंका ने 17 विनर जमाये जबकि स्वितोलिना ने लगातार सहज गलतियां की। मेलबर्न पार्क में 2012 और 2013 में खिताब जीतने वाली अजारेंका ने यह मैच 6-0, 6-2 से जीता। उनका अगला मुकाबला क्रेसीकोवा से होगा। 
 
 
क्रेसीकोवा ने 26वीं वरीयता प्राप्त येलेना ओस्टापेंकों से पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी करके 2-6, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की और पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में जगह बनायी। 
 
अन्य मैचों में पांचवीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी ने 28वीं वरीयता प्राप्त वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6-4, 6-1 से जबकि जेसिका पेगुला ने नूरिया परिजास डियाज को 7-6 (3), 6-2 से पराजित करके चौथे दौर में प्रवेश किया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल