1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विनेश फोगाट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, सिल्वर मेडल की अपील पर कब आएगा फैसला

विनेश फोगाट को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, सिल्वर मेडल की अपील पर कब आएगा फैसला

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 09, 2024 04:19 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 04:35 pm IST

विनेश फोगाट का मुद्दा अब काफी बड़ा हो गया है। पूरे देश को अब इनकी याचिका पर CAS के फैसले का इंतजार है। आपको बता दें कि विनेश फोगाट को उनके फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Vinesh Phogat- India TV Hindi
विनेश फोगाट Image Source : PTI

ओलंपिक 2024 अब अपने आखिरी दौर में है। 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इस बार ओलंपिक में भारत ने कुल एक सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारतीय एथलीटों ने इस ओलंपिक में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। इसी बीच विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल की मांग को लेकर फैसला अभी भी फंसा हुआ है। हालांकि उनके आवेदन को 8 अगस्त को स्वीकार कर लिया गया था। दरअसल महिलाओं की रेसलिंग में 50 किग्रा प्रतियोगिता के गोल्ड मैच से पहले विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

सामने आया बड़ा अपडेट

विनेश फोगाट की CAS  (Court of Arbitration for Sports) ने कथित तौर पर पेरिस ओलंपिक 2024 के अंत से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगट की अयोग्यता के खिलाफ याचिका पर अंतिम फैसला लेने का फैसला किया है। बुधवार को महिलाओं की 50 किग्रा की फाइनल बाउट से कुछ घंटे पहले आयोजकों द्वारा उन्हें अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विनेश ने सीएएस का दरवाजा खटखटाया था। 

विनेश को पूरे देश से मिला समर्थन

29 वर्षीय भारतीय स्टार का वजन अमेरिका की सारा हिल्डेब्रांट के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए अपने अंतिम मुकाबले से कुछ घंटे पहले 100 ग्राम अधिक पाया गया। IOC ने विनेश को अयोग्य घोषित कर दिया और उन्हें रजत पदक देने से इनकार करके भारतीय खेमे को और भी हैरान कर दिया। भारतीय फैंस, भारतीय कुश्ती महासंघ और भारतीय ओलंपिक संघ ने विनेश की अयोग्यता पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

वहीं विनेश ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा करके अपने फैंस को चौंका दिया और सीएएस में रजत पदक के लिए अपील की। सीएएस द्वारा जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, विनेश ने आईओसी के फैसले को एड हॉक डिवीजन में चुनौती दी और फाइनल मैच से पहले एक और वजन-माप की मांग की, लेकिन तत्काल सुनवाई का अनुरोध नहीं किया।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले बड़ा फैसला, इस टीम के खिलाफ भी खेलेगा भारत 

मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए कमबैक की तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल