Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: भारतीय टीम को इस पूल में मिली जगह, हो गया बड़ा ऐलान

महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप: भारतीय टीम को इस पूल में मिली जगह, हो गया बड़ा ऐलान

Edited By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Jun 13, 2025 02:46 pm IST, Updated : Jun 13, 2025 02:46 pm IST

महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को पूल-सी में जगह मिली है। इस पूल में भारत के अलावा जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया की टीमें शामिल हैं।

हॉकी स्टिक - India TV Hindi
Image Source : X हॉकी स्टिक

महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप इस साल चिली में आयोजित होगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार-चार के पूल में बांटा गया है। इस वर्ल्ड कप का आयोजन हर दो साल बाद किया जाता है। अब इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने यह बताया है कि कौन-सी टीम किस पूल में रहेगी। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को पूल-सी में रखा गया है। भारत ने यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट कभी नहीं जीता है।

पिछली बार से बढ़ी टीमों की संख्या 

महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप पिछली बार साल 2023 में सैंटियागो में ही आयोजित किया गया था जिसमें 16 टीम ने हिस्सा लिया था। इस बार टीमों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि 24 टीमें हिस्सा लेंगी। इस बार वजह से फैंस को ज्यादा मैच देखने को मिलेंगे और उनका रोमांच भी दोगुना होने की उम्मीद है। इस बार टूर्नामेंट एक दिसंबर से 13 दिसंबर तक खेला जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम को पूल-सी में मिली जगह

भारत को महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पूल-सी में जगह मिली है। भारत के अलावा इस पूल में जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया शामिल हैं। जर्मनी के मोनचेंग्लाडबैक में खेले गए टूर्नामेंट में भारत तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर रहा था। गोलकीपर निधि के नेतृत्व में टीम ने हाल ही में अर्जेंटीना में खत्म हुए चार देशों के टूर्नामेंट में चार मैच जीते और दो हारे थे। भारतीय टीम ने उरुग्वे को दो बार हराया तथा चिली और अर्जेंटीना के खिलाफ एक-एक मैच जीता था।

नीदरलैंड्स को पूल-ए किया गया शामिल

पांच बार के चैंपियन नीदरलैंड्स को पूल-ए में जगह मिली है। इस पूल में उसके अलावा जापान, चिली, मलेशिया शामिल हैं। दो बार के विजेता अर्जेंटीना को पूल-बी में रखा गया है।

जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए सभी पूल: 

पूल-ए: नीदरलैंड्स, जापान, चिली, मलेशिया

पूल-बी: अर्जेंटीना, बेल्जियम, जिम्बाब्वे, वेल्स

पूल-सी: जर्मनी, भारत, आयरलैंड, नामीबिया

पूल-डी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, चीन, ऑस्ट्रिया

पूल-ई: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, कनाडा, स्कॉटलैंड

पूल-एफ: अमेरिका, कोरिया, न्यूजीलैंड, उरुग्वे

(Input: PTI)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement