1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. 5 शानदार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 8,000 रुपये से भी कम

5 शानदार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 8,000 रुपये से भी कम

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Oct 30, 2015 08:02 am IST,  Updated : Dec 07, 2015 11:17 am IST

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं और आपका बजट 8 हज़ार रुपये से कम है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं इस रेंज के 5 बेहतरीन फोन्स के बारे में। आप

मोटो-ई 2nd जेनेरेशन 4 जी फोन

मोटोरोला के इस फोन में 4.5-इंच की क्वार्टर एचडी आईपीएस टचस्क्रीन दी गई है, जिसका रेज़ोल्यूशन है 960 x 540 पिक्सल। इस फोन की सबसे बड़ा आकर्षण है लेटेस्ट एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम वी5 लॉलीपॉप। 1.2 गीगाहर्टज़ की शक्ति देने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वार्डकोर प्रोसेसर इस फोन की जान है। इसके अलावा फोन में 400 मेगाहर्टज़ का एडरेनो जीपीयू भी है। रैम 1जीबी है और इंटरनल मेमोरी है 8 जीबी की, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन पर आप एक साथ दो सिमकार्ड (जीएसएम+एलटीई) इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का बेहतरीन कैमरा लगा है, जो काफी अच्छी फोटो खींचता है और सेल्फी लेने के लिए 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी इस फोन में है। 2390 एमएएच लिथियम-इऑन बैटरी फोन को लंबे समय तक चलने की ताकत देती है।

लेनेवो ए5000 के बारे में जानने के लिए देखें अगली स्लाइड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक