1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला Max फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Motorola ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला Max फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 14, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Aug 14, 2026 12:40 pm IST

Motorola G Max भारत में लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Motorola G Max- India TV Hindi
मोटोरोला जी मैक्स Image Source : MOTOROLA

Highlights

  • मोटोरोला ने G सीरीज में एक और मिड बजट फोन लॉन्च किया है।
  • Moto G Max में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
  • यह फोन 20 अगस्त से भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Motorola ने G सीरीज में एक और दमदार फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह फोन Moto G Max के नाम से भारत में पेश किया गया है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी ने पहले ही इस फोन के कई फीचर्स रिवील कर दिए थे। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध किया जाएगा।

Moto G Max की कीमत

मोटोरोला का यह फोन भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। इसे Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Moto G Max की पहली सेल 20 अगस्त को दिन के 12 बजे आयोजित किया जाएगा। इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

Moto G Max के फीचर्स

मोटोरोला का यह नया मिड बजट फोन 6.72 इंच के FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Motorola G Max फीचर्स
डिस्प्ले 6.72 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 7000mAh, 30W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP
OS Android 16

इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन Sony LYTIA 600 कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। मोटोरोला के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G, WiFi 5, Bluetooth 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी का सपोर्ट मिलेगा।

फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W टर्बो फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन में Android 16 पर बेस्ड Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

यह भी पढ़ें - 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Boltt का पहला फोन, कई फीचर्स कंपनी ने किए कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक