1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. 5 शानदार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 8,000 रुपये से भी कम

5 शानदार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 8,000 रुपये से भी कम

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Oct 30, 2015 08:02 am IST,  Updated : Dec 07, 2015 11:17 am IST

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं और आपका बजट 8 हज़ार रुपये से कम है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं इस रेंज के 5 बेहतरीन फोन्स के बारे में। आप

यू यूफोरिया

ई-कामर्स साइट अमेज़न पर इस 4जी हैंडसेट की कीमत 6,499 दिखाई जा रही है, जोकि इसके फीचर्स औऱ स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए फायदे का सौदा प्रतीत होता है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है, जो इस प्राइस रेंज में काफी अच्छा है। फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस टच स्क्रीन है, जिसका रज़ोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। स्क्रीन में पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। हैंडसेट एंड्रॉइड के v5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें स्नैपड्रैगन का 410 क्वार्डकोर प्रोसेसर लगा है। रैम 2 जीबी की है, जबकि इंटरनल मेमोरी 16 जीबी है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। आप इस फोन में दो नंबर (जीएसएम+जीएसएम) एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। बैटरी 2230एमएएच की है, कंपनी का दावा है कि बैटरी इस फोन को 7 घंटे का टॉक टाइम और 160 घंटे का स्टैंड बाय टाइम देती है।

भरोसेमंद एचटीसी डिज़ायर 326जी के बारे में जानने के लिए देखें अगली स्लाइड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक