1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. 5 शानदार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 8,000 रुपये से भी कम

5 शानदार एंड्रॉइड स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 8,000 रुपये से भी कम

 Written By: Manoj Sharma
 Published : Oct 30, 2015 08:02 am IST,  Updated : Dec 07, 2015 11:17 am IST

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं और आपका बजट 8 हज़ार रुपये से कम है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं इस रेंज के 5 बेहतरीन फोन्स के बारे में। आप

एचटीसी डिज़ायर 326जी

एचटीसी डिज़ायर 326जी में 4.5-इंच की एफडब्ल्यू वीजीए टचस्क्रीन लगी है, जिसका रेज़ोल्यूशन केवल 480 x 854 पिक्सल है, जो इस रेंज के बाकी फोन्स से काफी कम है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में बीएसआई सेंसरयुक्त 8 मेगापिक्सल ऑटोफोकस प्राथमिक कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग करता है और सेल्फी लेने के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी इसमें लगा है। जीएसएम टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले इस फोन में 1 जीबी रैम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी (जिसे एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है) औऱ दो माइक्रो सिम स्लॉट हैं। हैंडसेट एंड्रॉइड वी 4.4.2 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, इसमें 1.2 गीगा हर्ट्ज़ का क्वार्डकोर प्रोसेसर लगा है। बैटरी 2000 एमएएच लिथियम-इयॉन की है, जो 2 जी पर 20 घंटे का टॉक-टाइम व 524 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है, जबकि जी पर 11 घंटे का टॉक-टाइम औऱ 386 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक