Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Ai+ Nova 5G Review: बजट फ्रेंडली डिवाइस में अच्छे ऑप्शन वाला फोन अन्य फीचर्स में कैसा दिखा- जानें

Ai+ Nova 5G Review: बजट फ्रेंडली डिवाइस में अच्छे ऑप्शन वाला फोन अन्य फीचर्स में कैसा दिखा- जानें

Ai+ Nova 5G फोन को यूज करने के लिए इसमें क्या खास है और किन फीचर्स के चलते ये फोन एक अच्छा बजट स्मार्टफोन साबित हो सकता है, यहां जानिए-

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Dec 18, 2025 09:38 am IST, Updated : Dec 18, 2025 09:56 am IST
एआई+नोवा 5जी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एआई+नोवा 5जी

Ai+ Nova 5G Review: Ai+ Nova 5G फोन सस्ते में ग्राहकों को 5जी सर्विस और कई अच्छे फीचर्स देने वाला डिवाइस है जो बजट स्मार्टफोन लवर्स के लिए अच्छा ऑप्शन दिख रहा है। ये एक बजट स्मार्टफोन है जिन्हें उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ मॉडर्न फीचर्स की चाहत रखते हैं। यह सामान्य यूजर्स के लिए वैल्यू फॉर मनी डिवाइस है और ये लुक के मामले में सस्ता फोन बिलकुल नहीं लगता है। जानिए हमारा एक्सपीरिएंस इस फोन को लेकर कैसा रहा है-

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

इस फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर मिल रहा है जो आपके डेली रूटीन के काम जैसे वेब ब्राउजिंग के साथ वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने में काफी स्मूथ चलता है। Unisoc T8200 चिप के साथ सामान्य कामों के लिए परफॉर्मेंस ठीक है। इस फोन में बिगनिंग गेमिंग के लवर्स के लिए भी अच्छी परफॉर्मेंस देने की क्षमता है और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 6GB रैम के साथ वर्चुअल रैम का ऑप्शन भी है जिससे आप कई टास्क एक साथ कर सकते हैं।  

कीमत के हिसाब से अट्रेक्टिव है फोन

यह फोन 120 Hz रिफ्रेश रेट 6.70-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता । 6जीबी+ 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन के लिए 8800 रुपये अमेजन पर और 8999 रुपये फ्लिपकार्ट पर कीमत के हिसाब से देखें तो फोन काफी बजट फ्रेंडली है। इसके अलावा 8जीबी+ 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन के लिए 9999 रुपये की कीमत भी काफी अट्रेक्टिव है और सामान्य स्टूडेंट्स, यंग प्रोफेशनल्स और बुजर्गों के लिए इस फोन को आसान ऑप्शन बनाते हैं। 

प्राइवेसी फीचर

इसका ऑपरेटिंग सिस्टम NxtQ OS है जो Android 15 पर बेस्ड है. कंपनी के दावे के मुताबिक इसके प्राइवेसी फीचर्स खास हैं जिनके तहत फोन खुद बता सकता है कि किस ऐप पर आपकी लोकेशन या परमिशन का गलत तरीके से यूज हो रहा है जो कि इसके बॉक्स पर भी लिखा है कि "Your Data Stays Safe and in India" इसका अर्थ है कि ये फोन आपका डेटा सुरक्षित और भारत में ही रखता है।Ai+ Nova 5G

Image Source : INDIA TV
एआई+नोवा 5जी

बैटरी

Ai+ Nova 5G की बैटरी की बात की जाए तो इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी मिलती है जो इसे पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाती है। इसमें लिथियम पॉलिमर बैटरी टाइप मिलती है जो सेगमेंट के अन्य फोन की तुलना में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाला साबित होती है। बैटरी का परर्फॉर्मेंस तो ठीक है लेकिन इसे चार्ज होने में समय लगता है। 

कैमरा: फोन में 50MP रियर कैमरा के साथ 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है जो दिन की रोशनी में ठीक फोटो खींचता है और रात में एवरेज फोटो ले सकता है। सेल्फी के वक्त कम रोशनी में डिटेलिंग कम लग सकती है। वीडियो रिकॉर्डिंग में 4K ऑप्शन है लेकिन स्टेबलाइजेशन नहीं है, लिहाजा मूव करते वक्त वीडियो हिल सकता है।

चार्जिंग स्पीड 

Ai+ Nova 5G में आपको धीमी 10W चार्जिंग कुछ अखर सकती है।

कनेक्टिविटी फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए AI+ Nova 5G में वाई-फाई, GPS और USB टाइप सी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। AI+ Nova 5G फेस अनलॉक के साथ आता है।Ai+ Nova 5G

Image Source : INDIA TV
एआई+नोवा 5जी

Ai+ Nova 5G के कलर्स

Ai+ Nova 5G में आपको 6 कलर्स मिलेंगे जिनमें पिंक, पर्पल, ग्रीन, ब्लैक, ब्लू के साथ अब रेड कलर भी अवेलेबल है और इसके ये सभी रंग आकर्षक दिखते हैं।

Ai+ Nova 5G फोन की कुछ अन्य खूबियां

डिजाइन: स्टाइलिश डिजाइन और अच्छे कलर ऑप्शन

बजट में 5G: 8,800-8,999 रुपये में 5G कनेक्टिविटी का शानदार ऑप्शन

प्राइवेसी: प्राइवेसी-फोकस्ड NxtQuantum OS जो पर्सनलाइज्ड एक्सपीरीएंस देता है और डेटा सेफ रखता है

परफॉरमेंस: Unisoc T8200 चिपसेट मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम

यह उन यूजर्स के लिए आदर्श है जो प्रीमियम फीचर्स के बजाय बेसिक 5G, बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर को प्रायोरिटी देते हैं

फोन की कुछ कमियां

कैमरा: फ्रंट कैमरा एवरेज है जिसमें डिटेलिंग और शार्पनेस में कमी देखी गई

वीडियो: वीडियो रिकॉर्डिंग में स्टेबलाइजेशन की कमी पाई गई

डिजाइन: इसका 'ग्लास्टिक' डिजाइन देखने में अच्छा लगता है लेकिन इस पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं।

Ai+ Nova 5G

Image Source : INDIA TV
एआई+नोवा 5जी

Ai+ Nova 5G की रिव्यू समरी

Ai+ Nova 5G एक बजट-फ्रेंडली 5G फोन है, जिसकी तारीफ इसके क्लीन Android 15 NxtQuantum OS ऑपरेटिंग सिस्टम, AI फीचर्स, अच्छी बैटरी, स्मूथ 120Hz HD+ डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छी प्राइसिंग के लिए की जाती है। हालांकि इसमें कैमरे की बेसिक परफॉर्मेंस को लेकर कुछ पॉइंट्स घटे हैं.

ये भी पढ़ें

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI का आदेश, बीमा कंपनियां ग्राहकों को 1600 सीरीज नंबर्स से ही करेंगी कॉल-डेडलाइन भी तय

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement