1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Gizmore vogue watch: 2000 रुपये में लीजिए एपल वॉच का मजा, जानिए इस स्मार्टवॉच के फीचर्स

Gizmore vogue watch: 2000 रुपये में लीजिए एपल वॉच का मजा, जानिए इस स्मार्टवॉच के फीचर्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 24, 2023 12:02 am IST,  Updated : Mar 24, 2023 12:02 am IST

एपल की वॉच पहनना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन यह सपना एपल वॉच के महंगे होने की वजह से नहीं पूरा हो पाता है। वहीं अब गिजमोर ने हूबहू एपल वॉच जैसी और उसके जैसे फीचर्स से भरी ही Gizmore vogue watch को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 2000 रुपये से भी कम है।

Gizmore vogue smartwatch features and price- India TV Hindi
जानिये एपल वॉच जैसे फीचर्स से लैस इस किफायती स्मार्टवॉच के बारे में यहां Image Source : GIZMORE

Gizmore vogue watch: एपल वॉच खरीदना और पहनना कई लोगों का सपना होता है, क्योंकि एपल वॉच में ऐसे फीचर भरे होते हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।  दूसरी ओर एपल वॉच की कीमतों के कारण इसे पहनने का और खरीदने का सपना हर किसी का पूरा नहीं हो पाता है, लेकिन अब आपको इसको लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Gizmore vogue watch में एपल वॉच जैसे सभी फीचर्स दिए गए हैं, इसके साथ ही यह काफी किफायती दाम यानि 2000 रुपये से भी कम में उपलब्ध है। 

Gizmore vogue watch फीचर्स

Gizmore vogue watch जितनी देखने में खूबसूरत है उतनी ही फीचर्स से भी भरी हुई है। इस स्मार्टवॉच के लेफ्ट साइड में ऑरेंज कलर के फंक्शन बटन दिये गए हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इसके साथ इसमें आप लॉन्ग प्रेस करके कई फीचर को ऑन कर सकते हैं, जिनमें से एसओएस, म्यूजिक, हार्ट रेट और एक्सरसाइज जैसे फीचर्स शामिल हैं। Gizmore vogue watch ब्लूटूथ कॉलिंग, कैलकुलेटर, गेम्स, वॉइस असिस्टेंट और कैमरा कंट्रोल आदि जैसे फीचर्स से भी लैस है।

Gizmore vogue watch की कीमत

Gizmore vogue watch की कीमत 1,999 रुपये है, जोकि तीन कलर वैरियंट ब्लैक, व्हाइट और ऑरेंज में उपलब्ध है। वहीं अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं, वहीं यह स्मार्टवॉच फीचर्स को देखते हुये इस कीमत में काफी किफायती लग रही है। 

Gizmore vogue watch डिस्प्ले और डिजाइन

Gizmore vogue watch देखने में एपल वॉच अल्ट्रा जैसी है, इसका वॉच केस और स्ट्रैप भी हूबहू एपल वॉच अल्ट्रा जैसा डिजाइन किया गया है। बात करें अगर Gizmore vogue watch के डिस्प्ले की तो इस स्मार्टवॉच में 1.95 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जोकि 360×385 फुल HD रेजॉल्यूशन के साथ मौजूद है। वहीं डिस्प्ले में 600 निट्स की ब्राइटनेस मौजूद है, जोकि तेज धूप में भी बढ़िया विजिबिलिटी देती है। इसके साथ ही Gizmore vogue watch का मेटल केस काफी मजबूत बनाया गया है और इसका स्ट्रैप काफी मुलायम रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक