Highlights
- इस फोन का डिजाइन काफी यूनीक है और फोन देखने में काफी आकर्षक लगता है।
- Nothing OS में आपको एक यूनीक यूजर इंटरफेस देखने को मिलेगा, जो नियर स्टॉक एंड्रॉइड वाला एक्सपीरियंस देगा।
- फोन में कोई भी ब्लॉटवेयर नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से आपका निजी डेटा सुरक्षित रहेगा।
Nothing Phone (4a) को पिछले महीने लॉन्च किया गया है। नथिंग का यह फोन पिछले साल आए Phone (3a) का अपग्रेड है। इस फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स में बड़े अपग्रेड देखने को मिले हैं। पिछले साल आए Phone (3a) के मुकाबले इसके कैमरा डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, बैक पैनल में Glyph लाइटिंग, ट्रांसपैरेंट डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। हमने नथिंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं। आइए, जानते हैं हमें Nothing Phone (4a) कैसा लगा है...
Nothing Phone (4a) का डिजाइन
नथिंग ने अपने इस स्मार्टफोन में भी ट्रेडमार्क ट्रांसपैरेंट डिजाइन का इस्तेमाल किया है। कंपनी अपने यूनीक डिजाइन वाले फोन के लिए जानी जाती है। कंपनी के अब तक लॉन्च हुए हर फोन में कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कंपनी ने फोन के बैक पैनल में दिए Glyph लाइटिंग को इंप्रूव किया है। इसमें मिनी LED लाइट्स लगे हैं, जो काफी ब्राइट है। इस फोन के बैक में स्क्रेच प्रूफ पैनल इस्तेमाल किया है। यूनीक बैक पैनल की वजह से यह फोन देखने में काफी आकर्षक लगता है और आपको प्रीमियम लुक देता है।

नथिंग के पिछले साल लॉन्च हुए Phone (3a) की तरह ही इसमें भी हॉरिजोन्टल कैमरा डिजाइन का इस्तेमाल किया है, जो बैक पैनल में लगे NFC क्वॉइल के बीच में फिट है। इसके ट्रांसपैरेंट बैक पैनल में आपको अंदर के क्वॉइल आदि दिख जाएंगे। फोन के चारों कॉर्नर पर आपको अच्छी फिनिशिंग देखने को मिलेगी। इस फोन के एक तरफ वॉल्यूम तो दूसरी तरफ पावर बटन मिलेगा। पावर बटन के साथ एक असेंसियल बटन मिलता है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स कई काम करने के लिए कर सकते हैं।
नथिंग के इस फोन में नीचे की तरफ सिम कार्ड ट्रे और USB Type C पोर्ट मिलता है। वहीं, नीचे स्पीकर ग्रिल दिया गया है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी के छींटे और धूल में यह खराब नहीं होगा। फोन का वजन 200 ग्राम है, जिसकी वजह से सिंगल हैंड ऑपरेशन में भी यह आपको भारी नहीं लगेगा। हमें इस फोन का डिजाइन काफी अच्छा लगा है।

Nothing Phone (4a) का डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फ्लेकिसबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है। नथिंग के इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है और आउटडोर में यह फोन 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
वहीं, इस फोन के डिस्प्ले में आपको अच्छी ब्राइटनेस मिलती है, जिसमें आपको किसी भी कॉन्टेंट को पढ़ने या देखने में दिक्कत नहीं होती है। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के मुकाबले फोन के डिस्प्ले में काफी बड़ा अपग्रेड किया है, जो आप इसे यूज करते हुए एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

डायरेक्ट सन लाइट में भी फोन का डिस्प्ले अच्छा का करता है। स्क्रीन के कॉन्टेंट, आइकन आदि को आप आसानी से देख सकते हैं। नथिंग के इस फोन पर मैनें कुछ वेब सीरीज देखे, जिसमें मुझे अच्छी विजुअल क्वालिटी मिली है। फोन के डिजाइन की तरह ही इसका डिस्प्ले भी आपको निराश नहीं करेगा।
Nothing Phone (4a) की परफॉर्मेंस
Phone (3a) की तरह ही नथिंग ने इस फोन में Qualcomm का प्रोसेसर यूज किया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm Gen 2 TSMC प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इस फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। मैनें इसका टॉप वेरिएंट यूज किया है। इस फोन कुछ गेम्स भी खेलकर देखे हैं। फोन में हैंग होने या बैक पैनल गर्म होने की समस्या नहीं दिखी।

इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 दिया गया है, जो नियर स्टॉक एंड्रॉइड का एक्सपीरियंस देगा। फोन सेट-अप करते समय आपके पास Nothing या फिर Google UI में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन मिलेगा। अगर, आप चाहते हैं कि इस फोन को एक्चुअल Google UI पर यूज करें, तो आपको फोन में आम Android फोन की तरह आइकन्स आदि मिलेंगे। वहीं, अगर आपको नथिंग का यूआई यूज करना है, तो नथिंग का OS सेलेक्ट कर सकते हैं।
मैनें इस फोन में Nothing OS सेलेक्ट किया है, जो काफी यूनीक है। इसके ऐप आइकन से लेकर Widgets आदि में यूनिकनेस दिख जाएगी। सॉफ्टवेयर के मामले में भी नथिंग का यह फोन आपको ब्लॉटवेयर फ्री यानी स्टॉक एंड्रॉइड का एक्सपीरियंस कराएगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस यूजर इंटरफेस में कई कस्टमाइजेशन ऑप्शन दिया है, जिसकी वजह से ऐप ड्रॉअर और इंटरफेस को अपने हिसाब से तैयार किया जा सकता है।

Nothing Phone (4a) की बैटरी
नथिंग ने अपने इस स्मार्टफोन में पिछले मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी दी है। यह फोन 5,400mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसके साथ 50W USB Type C वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया है। साथ ही, यह 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर को भी सपोर्ट करता है।
कंपनी ने फोन के साथ चार्जर नहीं दिया है आप इसके कम्पैटिबल CMF 65W वाला चार्जर को अलग से खरीद सकते हैं। मैनें इसी चार्जर से फोन को चार्ज किया है। फोन चार्ज करने में 50 से 55 मिनट का समय लगता है। इस फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है। आप इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद डेढ़ से दो दिन तक आराम से यूज कर सकते हैं।

Nothing Phone (4a) का कैमरा
Phone (3a) की तरह ही इस फोन के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन Samsung GN9 कैमरा मिलेगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन और EIS फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन के कैमरे की परफॉर्मेंस की बात करें तो डे लाइट में इससे आप अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। यही नहीं, लो लाइट और नाइट फोटोग्राफी में भी यह फोन अच्छा है।
अगर, आपको Vlogging करनी है या फिर आप सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी अपलोड करना पसंद करते हैं, तो इसके फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीर भी आपको अच्छी लगेगी। इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन के मुकाबले इसका कैमरा बेहतर है। हमने कुछ कैमरा सैंपल लगाए हैं, जिससे आप इस फोन की कैमरा क्वालिटी का पता लगा सकते हैं।

Nothing Phone (4a) क्यों खरीदें?
- इस फोन का डिजाइन काफी यूनीक है और फोन देखने में काफी आकर्षक लगता है।
- Nothing OS में आपको एक यूनीक यूजर इंटरफेस देखने को मिलेगा, जो नियर स्टॉक एंड्रॉइड वाला एक्सपीरियंस देगा।
- फोन में कोई भी ब्लॉटवेयर नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से आपका निजी डेटा सुरक्षित रहेगा।
Nothing Phone (4a) क्यों नहीं खरीदें?
- यह फोन खास तौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। प्रोफेशनल या कार्पोरेट फील्ड वाले यूजर्स के लिए यह फोन नहीं है।
- फोन के बैक में दिया गया ट्रांसपैरेंट पैनल इसे आकर्षक तो बनाता है, लेकिन इसके टूटने का भी खतरा बना रहता है।
- फोन की चौड़ाई थोड़ी ज्यादा है, जिसकी वजह से कई यूजर्स को इसे कैरी करने में दिक्कत आ सकती है।
यह भी पढ़ें - Amazon के डेटा सेंटर पर ड्रोन अटैक! क्या पूरी दुनिया में ठप हो जाएगा इंटरनेट?