Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. POCO F7 5G Review: मिड बजट प्राइस में अच्छा गेमिंग फोन, जानें हमारा एक्सपीरियंस

POCO F7 5G Review: मिड बजट प्राइस में अच्छा गेमिंग फोन, जानें हमारा एक्सपीरियंस

POCO F7 5G Review: पोको ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना दमदार फोन लॉन्च किया है। यह फोन 7550mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। हमें यह फोन कैसा लगा? आइए जानते हैं...

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Jul 19, 2025 06:38 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 11:22 am IST
POCO F7 5G- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV/OM GUPTA पोको एफ7 5जी

POCO ने हाल ही में अपना एक और तगड़ा गेमिंग फोन भारत में लॉन्च किया है। POCO F7 5G को पिछले साल लॉन्च हुए POCO F6 5G के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है। पोको का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है।  इसके अलावा यह फोन कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे तगड़ी बैटरी वाला फोन है। इसमें 7,550mAh की दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है।

POCO के इस गेमिंग फोन में 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपर्ट मिलता है। साथ ही, यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS के साथ लॉन्च हुआ है। इस फोन की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है।  हमने इसका 12GB RAM + 512GB वाला वेरिएंट यूज किया है, जिसकी कीमत 33,999 रुपये है। आइए, जानते हैं हमें यह कैसा लगा है...

POCO F7 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, pOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4
स्टोरेज 12GB रैम, 512GB
कैमरा 50MP + 8MP, 20MP
बैटरी 7550mAh, 90W चार्जिंग
OS Android 15, HyperOS 2

POCO F7 5G Review
Image Source : INDIA TV
पोको एफ7 5जी

POCO F7 5G: डिजाइन और डिस्प्ले

Poco का यह स्मार्टफोन नए स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। फोन के बैक में आपको दो बड़े कैमरा सेंसर दिखाई देंगे और उसके साथ एक LED फ्लैश लाइट मिलेगा। यह फोन Frost White, Cyber Silver Edition और Phantom Black कलर ऑप्शन में आता है। हमने इसके Frost White कलर वाले मॉडल को यूज किया है, जो देखने में काफी अच्छा लगता है। नए कैमरा डिजाइन की वजह से इसका बैक पैनल देखने में काफी अच्छा लगता है। इसमें ग्लास बैक पैनल दिया गया है। हालांकि, इसमें एल्युमीनियम का फ्रेम दिया गया है, जो इसे प्रीमियम फील करवाता है।

फोन के नीचे की तरफ आपको सिम कार्ड स्लॉट, USB Type C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। ऊपर की तरफ भी स्पीकर दिया गया है। साथ में IR ब्लास्टर और माइक्रोफोन मिलेंगे। दाहिनी साइड में आपको वॉल्यूम की और पावर बटन मिलेंगे। पोको के इस फोन के डिजाइन में हमें सबसे अच्छी बात यह लगी की कंपनी ने इसे सिंपल रखने की कोशिश की है। बैक पैनल के कैमरा मॉड्यूल को देखेंगे तो उसमें नयापन मिलेगा। 

POCO F7 के डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने इसमें 6.83 इंच की 1.5K रेजलूशन वाली pOLED स्क्रीन दी है। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जिसके चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i मिलता है। यही नहीं फोन का डिस्प्ले 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस गेमिंग फोन के डिस्प्ले में HDR10+ और डॉल्वी विजन का सपोर्ट मिलता है। 

POCO F7 5G Review

Image Source : INDIA TV
पोको एफ7 5जी

POCO F7 के डिस्प्ले एक्सपीरियंस की बात करें तो आपको इसमें गेम खेलते हुए और वीडियो कॉन्टेंट एक्सप्लोर करते समय इमर्सिव व्यू मिलेगा। फोन के डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी अच्छी है। धूप में या डायरेक्ट सनलाइट में भी आपको स्क्रीन पर सबकुछ साफ-साफ दिखेगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, जो बहुत तेज है।

POCO F7 5G: परफॉर्मेंस

POCO F7 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। TSMC 4nm प्रोसेस पर बेस्ड यह चिप उसी आर्किटक्चर पर काम करता है, जिसपर Snapdragon 8 Ellite फ्लैगशिप प्रोसेसर काम करता है। ऐसे में यूजर्स को फोन में वैसी ही स्पीड मिलेगी, जो उन्हें फ्लैगशिप स्मार्टफोन में मिलती है। यह प्रोसेसर इन-बिल्ट AI फीचर को सपोर्ट करता है। 

यह गेमिंग फोन 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करता है। POCO F7 में Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 मिलता है, जो कई ब्लॉटवेयर यानी प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ आता है। फोन पर गेम खेलते समय और मल्टी-टास्किंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस कभी कम नहीं हुई है। फोन में आपको हैंग होने की समस्या कभी नहीं आएगी। सबकुछ बड़े ही स्मूथ से काम करता है। शाओमी का यह नया OS स्किन MIUI से बेहतर तो है, लेकिन आपको यूजर फ्रेंडली एक्सपीरियंस नहीं देता है। 

POCO F7 5G Review

Image Source : INDIA TV
पोको एफ7 5जी

POCO F7 5G: बैटरी

पोको ने अपने इस गेमिंग स्मार्टफोन में आपको अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी। कंपनी ने इस गेमिंग फोन में 7550mAh की बैटरी दी है। फोन के साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। एक गेमिंग स्मार्टफोन के लिए अच्छी बैटरी का होना बहुत जरूरी है। नहीं तो आपको फोन को चार्ज में लगाकर गेम खेलना पड़ेगा। बड़ी बैटरी होने की वजह से इस फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 70 मिनट का समय लगता है।

फोन की बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर आप इसे दो दिन आराम से यूज कर सकते हैं। आपके इस फोन के साथ चार्जर साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। इसे एक बार फुल चार्ज करके आप दो दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, फोन को अगर आप हैवी यूज करते हैं, तो भी इसकी बैटरी 18-20 घंटे आराम से चलती है। इन दोनों कंडीशन में आपको ठीक-ठाक बैटरी बैकअप मिल जाता है।

POCO F7 5G Review

Image Source : INDIA TV
पोको एफ7 5जी

POCO F7 5G: कैमरा

POCO F7 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा और एक 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का कैमरा मिलता है, तो पंच-होल में फिट किया गया है। पोको के इस गेमिंग फोन में Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा सेंसर का यूज किया गया है, जो फोटोग्राफी के लिए अच्छा माना जाता है।

वैसे तो एक गेमिंग स्मार्टफोन में एवरेज कैमरा मिलता है, लेकिन पोको ने इस फोन में ठीक-ठाक कैमरा दिया है, जिससे आप अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। फोन के कैमरे से डे-लाइट में आप अच्छी फोटो क्लिक कर सकते हैं। हालांकि, कैमरे से ली गई तस्वीर को जूम करने पर वो पिक्सलेट हो जाती है। इसके अलावा इस फोन के HDR फीचर को बेहतर किया जा सकता था, ताकि तस्वीर में नेचुरल कलर मिल सके। लो-लाइट में ली गई तस्वीर आपको पसंद नहीं आएगी। कंपनी ने POCO F6 वाले कैमरा मॉड्यूल को ही इस नए मॉडल में यूज किया है।

POCO F7 5G

Image Source : INDIA TV/OM GUPTA
पोको एफ7 5जी

POCO F7 5G क्यों खरीदें?

  1. फोन का डिजाइन अच्छा है और इसमें नया कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
  2. इसमें लेटेस्ट ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी परफॉर्मेंस अच्छी है।
  3. फोन में जबरदस्त बैटरी दी गई है, जिसकी वजह से आपको चार्जर रखने की जरूरत नहीं होगी।

POCO F7 5G क्यों नहीं खरीदें?

  1. कैमरा में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है।
  2. फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम यूजर फ्रेंडली हमें नहीं लगा।
  3. इसमें कई सारे ब्लॉटवेयर हैं, जिन्हें आप फोन सेटअप करने के बाद अनइंस्टॉल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

iOS26 का डिजाइन लीक करना पड़ा भारी, Apple ने फेमस यूट्यूबर पर किया मुकदमा

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement