1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Redmi Pad 2 Review: कम दाम में अच्छे फीचर वाला टैबलेट, लंबी चलेगी बैटरी

Redmi Pad 2 Review: कम दाम में अच्छे फीचर वाला टैबलेट, लंबी चलेगी बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 26, 2025 06:20 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 06:20 pm IST

Redmi Pad 2 Review: रेडमी ने हाल ही में 9000mAh की बड़ी बैटरी और 11 इंच डिस्प्ले वाला बजट फ्रेंडली टैबलेट भारत में लॉन्च किया है। यह टैबलेट पिछले साल आए Redmi Pad का अपग्रेडेड मॉडल है। हमने इसे कुछ दिन इस्तेमाल किया है और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं।

Redmi Pad 2 Review- India TV Hindi
रेडमी पैड 2 रिव्यू Image Source : INDIA TV

Redmi Pad 2 Review: रेडमी ने पिछले सप्ताह भारत में एक बजट फ्रेंडली टैबलेट Redmi Pad 2 भारत में लॉन्च किया है। इस टैबलेट में 9000mAh की बैटरी, 11 इंच के डिस्प्ले समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। रेडमी का यह टैबलेट दो कलर ऑप्शन- ग्रेफाइट और स्काई ब्लू में आता है। यह टैबलेट 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके ग्रेफाइट कलर वाले मॉडल और टॉप वेरिएंट को हमने कुछ दिन इस्तेमाल किया है और आपके लिए इसका रिव्यू लेकर आए हैं। आइए, जानते हैं हमें Redmi Pad 2 कैसा लगा है?

Redmi Pad 2 के फीचर्स

Redmi Pad 2 फीचर्स
डिस्प्ले 11 इंच, IPS LCD 2.5K
प्रोसेसर मीडियाटेक Helio G100- अल्ट्रा
कैमरा 8MP रियर, 5MP फ्रंट
बैटरी 9000mAh, 15W चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) Android 15, Xiaomi HyperOS 2
स्टोरेज 4GB/6GB/8GB + 128GB/256GB

Redmi Pad 2 Review
Image Source : INDIA TVरेडमी पैड 2 रिव्यू

Redmi Pad 2 का डिजाइन

रेडमी के इस बजट टैबलेट के डिजाइन की बात करें तो इसके बैक में आपको मैटेलिक फिनिशिंग मिलती है। पिछले साल आए Redmi Pad के मुकाबले इसके कैमरा मॉड्यूल में बदलाव देखने को मिलेगा। इस टैबलेट का बैक पैनल पूरी तरह से फ्लैट है और नीचे की तरफ Redmi की ब्रांडिंग दी गई है। इस टैबलेट के Wi-Fi Only वाले मॉडल का वजन 510 ग्राम है, जबकि, सेल्युलर वाला मॉडल 519 ग्राम वजनी है। इस टैबलेट में कंपनी ने 8MP का रियर और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया है। इसके फ्रंट और बैक दोनों कैमरे से HD वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Redmi Pad 2 के चारों साइड के कॉर्नर राउंडेड है, जो इसे प्रीमियम फील देता है। इसकी मोटाई महज 7.36mm है, जो कई स्मार्टफोन की मोटाई से भी कम है। इस टैबलेट के ऊपर और नीचे की तरफ चार स्पीकर्स दिए गए हैं। एक साइड में ऊपर की तरफ वॉल्यूम बटन, जबकि नीचे की तरफ सिम कार्ड लगाने का स्लॉट मिलता है। टैबलेट में USB Type C चार्जिंग स्लॉट नीचे की साइड में मिलता है। वहीं, ऊपर की साइड में पावर बटन दिया गया है। रेडमी के इस टैबलेट का डिजाइन आकर्षक है और देखने में यह Apple iPad की तरह लगता है। इसके साथ कवर भी दिया है, जो स्टैंड की तरह काम करता है।

Redmi Pad 2 Review
Image Source : INDIA TVरेडमी पैड 2 रिव्यू

Redmi Pad 2 का डिस्प्ले

रेडमी के इस टैबलेट में 11 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजलूशन 2.5K पिक्सल है। इस बजट फ्रेंडली टैबलेट का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है।  इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक की है, जिसकी वजह से आपको स्क्रीन पर कॉन्टेंट देखने में अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, डायरेक्ट सनलाइट या धूप में डिस्प्ले पर कॉन्टेंट देखने में आपको दिक्कत आ सकती है। यही नहीं, इसमें अडेप्टिव ब्राइटनेस फीचर मिलता है, जिसकी वजह से आइडल मोड में डिस्प्ले की ब्राइटनेस काफी कम होती है। कॉन्टेंट स्ट्रीम करने के लिए आपको फिर से इसकी ब्राइटनेस बढ़ानी पड़ती है।

Redmi Pad 2 Review
Image Source : INDIA TVरेडमी पैड 2 रिव्यू

डिस्प्ले के चारों ओर बेहद मोटे बेजल दिए गए हैं, जो कई यूजर्स को शायद पसंद न आए। डिस्प्ले का टच रिस्पॉन्स ठीक है। हमने इस पैड पर हाल में आई पंचायत वेब सीरीज का सीजन-4 पूरा देखा। कंटेंट की क्वालिटी हमें ठीक लगी। LCD पैनल होने की वजह से 45 डिग्री के एंगल से देखने पर साइड में ब्लैक शेड्स दिखे। ओवरऑल डिस्प्ले के एक्सपीरियंस की बात करें तो 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में आने वाले टैबलेट्स पर यह भारी पड़ता है।

Redmi Pad 2 Review
Image Source : INDIA TVरेडमी पैड 2 रिव्यू

Redmi Pad 2 की परफॉर्मेंस

इस टैबलेट में MediaTek Helio G100- Ultra 4G प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी और 2.2GHz तक टॉप क्लॉक स्पीड को सपोर्ट करता है। इस टैब में 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। रेडमी का यह टैबलेट Android 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

इसके साथ शाओमी ने Mi Canvas समेत कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स दिए हैं। आप Google Play Store से अपने पसंदीदा ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं और टैबलेट का इस्तेमाल एंटरटेनमेंट के साथ-साथ वर्क के लिए भी कर सकते हैं। इस टैबलेट में चार स्पीकर्स दिए गए हैं, जो डॉल्वी एटमस और Hi-Res ऑडियो जैसे फीचर्स से लैस है। हालांकि, टैबलेट की साउंड क्वालिटी हमें साधारण लगी है। इस टैबलेट पर आप बेसिक गेम्स खेल सकते हैं। साथ ही, मल्टी-टास्किंग में भी यह ठीक काम करता है।

Redmi Pad 2 Review
Image Source : INDIA TVरेडमी पैड 2 रिव्यू

Redmi Pad 2 की बैटरी

रेडमी के इस टैबलेट में 9,000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए कंपनी ने USB Type C केबल और 15W का चार्जर दिया है। इस टैबलेट को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 3 घंटे का समय लग जाता है। रेडमी के इस टैबलेट का बैटरी बैकअप काफी अच्छा है। हमने इस टैबलेट को फुल चार्ज करने के बाद पंचायत सीजन 4 वेब सीरीज के सभी एपिसोड देख लिए। इसके बाद भी इसकी बैटरी 50 प्रतिशत से ज्यादा बची थी। Redmi Pad 2 का बैटरी बैकअप काफी अच्छा है, लेकिन इसमें कंपनी ने स्लो चार्जर दिया है, जिसकी वजह से इसे चार्ज होने में काफी समय लगता है। 

Redmi Pad 2 Review
Image Source : INDIA TVरेडमी पैड 2 रिव्यू

हमें कैसा लगा यह टैबलेट?

रेडमी के इस टैबलेट के ओवरऑल एक्सपीरियंस की बात करें तो इसका डिजाइन आपको पसंद आएगा। कंपनी ने इसके साथ स्मार्ट पेन का सपोर्ट दिया है। हमने इसके Wi-Fi + Cellular वाला मॉडल इस्तेमाल किया है, जिसमें आप 4G सिम भी लगा सकते हैं। हमें 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में इस टैबलेट में वो सभी चीजें मिली, जो किसी प्रीमियम या मिड बजट वाले टैबलेट में मिलती है।

इस टैबलेट की मल्टी-टास्किंग फीचर से लेकर बैटरी बैकअप तक हमें काफी अच्छा लगा है। लुकवाइज भी आपको यह टैबलेट अच्छा लगेगा। यह टैबलेट लाइटवेट है, जिसकी वजह से इसे आपको कैरी करने में भी परेशानी नहीं आएगी। साथ ही, इस टैबलेट में आपको जबरदस्त बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें हमें जो चीज अच्छी नहीं लगी, वो ये कि इसका डिस्प्ले इतना खास नहीं है। वहीं, इसकी साउंड क्वालिटी भी एवरेज है।

यह भी पढ़ें -

लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखा Nothing Phone 3, कई फीचर्स हुए कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक