1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: कौन है सबसे दमदार प्रीमियम फोन?

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: कौन है सबसे दमदार प्रीमियम फोन?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 26, 2026 12:30 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 12:32 am IST

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: सैमसंग, गूगल और एप्पल के प्रीमियम फोन में किसे खरीदना फायदेमंद होगा? आइए जानते हैं...

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro vs iPhone 17 Pro Max- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा vs गूगल पिक्सल 10 प्रो vs आईफोन 17 प्रो मैक्स Image Source : SAMSUNG/APPLE/GOOGLE

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max: सैमसंग ने अपना सबसे तगड़ा फ्लैगशिप फोन S26 Ultra लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 200MP कैमरा, प्राइवेसी डिस्प्ले और दमदार बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। क्या दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह प्रीमियम फोन Google Pixel 10 Pro XL और iPhone 17 Pro Max जैसे फोन को टक्कर दे सकता है?

Samsung Galaxy S26 Ultra vs Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 17 Pro Max:

सैमसंग का नया अल्ट्रा फोन कई मामलों में Google Pixel 10 Pro XL और iPhone 17 Pro Max को टक्कर देता है। ये तीनों फोन OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। Galaxy S26 Ultra में कंपनी ने प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया है, जो Google Pixel 10 Pro XL और iPhone 17 Pro Max में नहीं मिलता है। इन तीनों फोन में गूगल पिक्सल 10 प्रो XL में 6.8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जबकि सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा और आईफोन 17 प्रो मैक्स में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra अब तक के सबसे तेज प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ आता है। Google के फोन में Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, iPhone 17 Pro Max में A19 Pro प्रोसेसर मिलता है। ये तीनों ही प्रोसेसर 3nm टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। इसके अलावा Samsung और iPhone में 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जबकि गूगल का फोन 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है।

  Samsung Galaxy S26 Ultra Google Pixel 10 Pro XL iPhone 17 Pro Max
डिस्प्ले 6.9 इंच OLED, 120Hz 6.8 इंच OLED, 120Hz 6.9 इंच OLED, 120Hz
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 Tenor G5 A19 Pro Bionic
स्टोरेज 16GB + 1TB 16GB + 512GB 1TB
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP 48MP + 48MP + 48MP, 42MP 48MP + 48MP + 48MP, 18MP
बैटरी 5000mAh, 60W वायर्ड, 25W वायरलेस 5200mAh, 45W वायर्ड, वायरलेस वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग
कीमत 1,39,999 रुपये से शुरू 1,24,999 रुपये से शुरू 1,49,900 रुपये से शुरू

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy S26 Ultra में चार कैमरे दिए गए हैं। वहीं, Google Pixel 10 Pro XL और iPhone 17 Pro Max के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सैमसंग के फोन में 200MP का कैमरा मिलता है, जो इन दोनों ब्रांड के फोन में नहीं मिलेगा। हालांकि, गूगल के फोन में 42MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में 5000mAh की बैटरी के साथ 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोन में 25W वायरलेस चार्जिंग भी दिया गया है। गूगल पिक्सल 10 प्रो XLमें 5200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसके साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। iPhone 17 Pro Max में भी वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

ये तीनों ही प्रीमियम फोन एक-दूसरे के साथ जबरदस्त कंपीटिशन कर रहे हैं। कैमरे के मामले में Samsung Galaxy S26 Ultra बेहतर है, तो Google Pixel 10 Pro XL की बैटरी ज्यादा बड़ी है। प्राइवेसी और सिक्योरिटी के मामले में iPhone 17 Pro Max इन दोनों पर भारी पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S26 Ultra का इंतजार खत्म, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक