1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra का इंतजार खत्म, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Samsung Galaxy S26 Ultra का इंतजार खत्म, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 26, 2026 12:05 am IST,  Updated : Feb 26, 2026 12:37 am IST

Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च हो गया है। प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला फोन है। कंपनी ने इसमें एजेंटिक AI समेत कई तगड़े फीचर्स दिए हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा Image Source : SAMSUNG

Samsung Galaxy S26 Ultra का इंतजार खत्म हो गया है। सैमसंग ने अपनी Galaxy S26 सीरीज को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। यह नई सीरीज पिछले साल लॉन्च हुई Galaxy S25 सीरीज का अपग्रेड है। इस सीरीज का प्रीमियम मॉडल Galaxy S26 Ultra एजेंटिक एआई फीचर वाला फोन है। इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया गया है, जो अब तक के किसी भी फोन में नहीं मिलता है। Galaxy S26 Ultra को पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 Ultra से 0.3mm पतला बनाया गया है। इस सीरीज के सभी फोन स्लीक डिजाइन के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसे 5 कलर ऑप्शन- Cobalt Violet, Sky Blue, Black, White, Silver Shadow और Pink Gold में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है। इस फोन को सैमसंग के आधिकारिक स्टोर के अलावा Amazon से खरीदा जा सकता है।

  • 12GB RAM + 256GB - 1,39,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB - 1,59,999 रुपये
  • 16GB RAM +1TB - 1,89,999 रुपये

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

सैमसंग का यह प्रीमियम फोन 6.9 इंच के डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें अल्ट्रा सोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले में 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है।फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

सैमसंग गैलेक्सी S26 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा यह फोन 50MP के अल्ट्रा वाइड और 50MP के पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आता है। पेरीस्कोप कैमरा में 5x का ऑप्टिकल जूम और OIS का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, इसमें 10MP का एक और टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, डायनैमिक AMOLED 2X, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 5000mAh, 60W, 25W
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP
OS Android 16, OneUI 8

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस प्रीमियम फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 पर काम करता है। इसमें Google Gemini पर बेस्ड Galaxy AI मिलता है, जो पहले के मुकाबले बेहतर किया गया है। फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी यह खराब नहीं होगा।

यह भी पढे़ं - Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या होगा खास? अब तक के 5 सबसे बड़े लीक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक