1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या होगा खास? अब तक के 5 सबसे बड़े लीक्स

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्या होगा खास? अब तक के 5 सबसे बड़े लीक्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 25, 2026 07:02 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 07:02 pm IST

Samsung Galaxy S26 Ultra में 5 ऐसे नए फीचर्स मिल सकते हैं, जो अब तक किसी भी सैमसंग के फोन में नहीं देखे गए हैं। हाल में इन फीचर्स के बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : SAMSUNG STORE

Samsung Galaxy S26 Series का इंतजार आज यानी 25 फरवरी को खत्म होने जा रहा है। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Samsung Galaxy S26 Ultra का अनबॉक्सिंग वीडियो और रिटेल बॉक्स लॉन्च से पहले सामने आ गया है। साथ ही, फोन की कीमत से लेकर कई फीचर्स भी ऑनलाइन रिवील हो चुके हैं। सैमसंग के इस अल्ट्रा प्रीमियम में पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra के मुकाबले काफी कुछ नया होने वाला है। आइए जानते हैं इस फोन के अब तक के 5 सबसे बड़े लीक हुए फीचर्स के बारे में...

प्राइवेसी डिस्प्ले

Samsung का यह अल्ट्रा प्रीमियम फोन प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला फोन हो सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग अल्ट्रा फोन में प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर दिया जाएगा। यह फीचर यूजर्स की गोपनीयता को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें कॉन्फिडेंशियल चैट्स, डॉक्यूमेंट्स जैसी प्राइवेट जानकारियां अन्य किसी के हाथ नहीं लगेगी।

एल्युमीनियम बॉडी

पिछले दिनों आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का यह प्रीमियम फोन एल्युमीनियम बॉडी के साथ आ सकता है। कंपनी फोन को हल्का बनाने के लिए इस साल टाइटैनियम बॉडी का यूज नहीं करेगी। लीक हुए अनबॉक्सिंग वीडियो में भी दावा किया गया है कि यह फोन एल्युमीनियम बॉडी के साथ आएगा।

M14 OLED डिस्प्ले

सैमसंग अपनी Galaxy S26 सीरीज में नई M14 OLED डिस्प्ले पैनल का यूज कर सकती है। यह डिल्प्ले डायनैमिक AMOLED के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी और कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर करेगी।

प्रोसेसर

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ ग्लोबली लॉन्च हो सकती है। वहीं, भारत समेत चुनिंदा मार्केट में यह फोन Exynos 2600 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है।

फास्ट चार्जिंग

Samsung Galaxy S26 Ultra में कंपनी पहली बार 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग इस्तेमाल कर सकती है। पिछले साल आए Galaxy S25 Ultra में 45W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग यूज किया गया था। यह सबसे फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन हो सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra को भारत में लगभग 1.14 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। इस फोन को 12GB/16GB रैम और 256GB/512GB/1TB स्टोरेज के साथ उतारा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - AI इस्तेमाल करने में भारतीयों ने बनाया रिकॉर्ड, अमेरिका, चीन, यूरोप सब रह गए पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक